ह्यूमन केयर संस्था के वैक्सीनेशन प्रोग्राम में 132 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ह्यूमन केयर संस्था के वैक्सीनेशन प्रोग्राम में 132 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

-दिल्ली सरकार के सहयोग से ह्यूमन केयर अस्पताल में लगाया गया कैंप, बूस्टर डोज भी दी गई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- नजफगढ़ के प्रेमधाम स्थित ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था ने अपने दूसरे वैक्सीनेशन प्रोग्राम का आयोजन 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयांती पर किया। इस अवसर पर 132 लोगों को कोरोना वैक्सीन व बूस्टर डोज दी गई।

संस्था के चेयरमैन डा. आर के मैसी ने बताया कि दिल्ली सरकार के सहयोग से इस कैंप का आयोजन किया गया जिसमें ज्यादातर से लोग थे जो शारीरिक रूप से ठीक नही थे। कुछ विक्लांग तो कुछ नेत्रहीन थे, जो कही आ जा नही सकते थे। ऐसे में दिल्ली सरकार के सहयोग से ह्यूमन केयर अस्पातल में इस वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के लिए 12 लोगों की टीम बनाई गई जिसमें हैल्थ डिपार्टमैंट दिल्ली सरकार से डाक्टर इंद्रजीत के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने काम किया। वही 10 लोगों की टीम ह्यूमन केयर हॉस्पिटल के स्टाफ थी जिन्होने आए हुए लोगो को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए अपनी सेवा दी। इस टीम में स्वयं डाक्टर आर.के. मैसी, डाक्टर संत बोहरा, श्री आनंद कुमार, एडवोकेट सत्यकाम सैनी एवं सभी स्टाफ के मेंबर्स सेवा में लगे हुए थे। करीब 132 लोगो को वैक्सीन लगाई गई कुछ लोगो को बूस्टर डोज भी लगाई गई। आज कुछ लोग लेट पहुंचे उनको कल वैक्सीन लगाई जाएगी। नेत्रहीन लोगों ने भी कैंप में काफी जोश दिखाया।

उन्होने बताया कि ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था का सपना है कि हमारे देश में कोई भूंखा न हो, हमारे देश में कोई नंगा न हो और हमारे देश में कोई इसलिए न मरे कि उसके पास दवाई के पैसे नही थे। इसलिए हमारी संस्था हर क्षेत्र में लगातार 38 वर्षो से हजारों लोगो की सेवा कर रही है। हम सबने ठाना है, करोना को हराना है और भारत को जिताना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox