पंजाब/सिमरन मोरया/- पंजाब से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पंजाब पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि पंजाब के सनौर सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों पुलिस की हिरासत से भाग गए हैं। जानकारी के मुताबिक, रेप केस में आरोपी विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों कथित तौर पर गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस थाने ले जाते समय पुलिस हिरासत से भाग गए।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर रेप, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उनके साथ संबंध बनाए और 2021 में शादी की, जबकि वह पहले से शादीशुदा थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि हरमीत ने उन्हें धमकियां दीं और अश्लील सामग्री भेजी। इस शिकायत के आधार पर पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (रेप) के तहत मामला दर्ज किया।
जिसके बाद 02 सितंबर को पंजाब पुलिस और स्थानीय करनाल पुलिस की संयुक्त टीम हरियाणा के करनाल जिले के डबरी गांव में हरमीत को गिरफ्तार करने के लिए उनके एक रिश्तेदार के घर पहुंची। लेकिन, हरमीत मौके पर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, वह एक स्कॉर्पियो में सवार होकर फरार हुए। इस दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
पुलिस पर की गोलीबारी- सूत्र
पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आप विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों और उनके साथियों ने भागते समय गोलीबारी की और एक पुलिसकर्मी को कुचल भी दिया है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। पुलिस हरमीत सिंह ढिल्लों का पीछा कर रही है।
घटना में एक पुलिसकर्मी घायल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक हरमीत पठानमाजरा पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर फरार हो गए हैं। विधायक और उनके साथी एक स्कार्पियो और एक फार्चूनर लेकर भागे हैं। पुलिस ने फार्चूनर कार को पकड़ा है लेकिन विधायक स्कापियो में फरार हैं। पुलिस की टीम विधायक का पीछा कर रही है।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी