-2 दिन पहले सोनिया गांधी से मिलकर की थी पद छोड़ने की पेशकश, प्रदेश प्रभारी ने किया इनकार
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पंजाब के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में भी उठापटक के संकेत मिलने लगे हैं। सूचना आ रही है कि हरियाणा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन बताया जा रहा है कि शैलजा ने शनिवार को कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश कर दी थी। वहीं हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने कुमारी सैलजा के इस्तीफे देने की सूचनाओं को खारिज किया है।
बता दें कि हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी जोरों पर है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में संतुलन साधने के लिए पूर्व सांसद कुमारी सैलजा को प्रधान की कुर्सी पर बैठाया गया था। पंजाब और यूपी चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस में भी हलचल तेज है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ग्रुप कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष पद अपने पाले में करने के लिए लॉबिंग में लगा है। राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के लिए जोर आजमाइश हो रही है।


More Stories
मजलिस पार्क में आग पर काबू पाने के दौरान सिलेंडर फटा
टैरिफ तनातनी का असर: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता नई तारीख तक स्थगित
सोमवार का राशिफल: 23 फरवरी को इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें पूरी भविष्यवाणी
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तमिलनाडु-बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार
कोच्चि में सजा सितारों का महाकुंभ: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ की भव्य शाम
द्वारका साउथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग गैंग लीडर सहित 03 लुटेरे गिरफ्तार