सीसीआरटी द्वारका में शुरू हुआ युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कैंप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीसीआरटी द्वारका में शुरू हुआ युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कैंप

-नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम व सांस्कृतिक स्रोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र तीन दिन निखारेंगे युवाओं में युवा नेतृत्व की जिम्मेदारी

द्वारका/नई दिल्ली/- सांस्कृतिक स्रोत्र एवं प्रशिक्षण केंद द्वारका व नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम के युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास पर तीन दिवसीय  प्रशिक्षण कैंप की सीसीआरटी द्वारका में मंगलवार से शुरूआत हुई। कैंप के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीसीआरटी के निदेशक ऋषि कुमार वशिष्ठ उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रकृति भक्त फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश शर्मा, नजफगढ़ मैट्रो न्यूज के मालिक शिव कुमार यादव, दिल्ली ब्रेकिंग सोशल मीडिया के अनुज मिश्रा व नजफगढ़ की आवाज के प्रोड्यूसर रणवीर शौकीन उपस्थित रहे। एनवाईके की डीवाईसी अंजली चौधरी ने सभी अतिथियों का परिचय कराया और कैंप के बारें में जानकारी दी।


              युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कैंप की शुरूआत दीप प्रज्जवलन से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऋषि वशिष्ठ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी को 75 साल हो चुके हैं। हमने बड़े बलिदानों से यह आजादी पाई है। आज भारत प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। इतना ही नही कुछ क्षेत्रों में तो आज हम विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होने कहा कि भारत की उन्नति आज युवाओं के हाथों में है। अतः सभी युवाओं को देश की उन्नति में भाग लेने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होने युवाओं को आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अनसंग योद्धाओं की जीवनी लिखने के लिए प्रेरित किया ताकि स्वतंत्रता सेनानियों को पहचान दिलाई जा सके जो आज तक उपेक्षित ही रह गये।

वही राजेश शर्मा जी ने युवाओं से प्रकृति के संरक्षण व उससे जुड़ने की अपील की। शिव कुमार यादव ने युवाओं से नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर प्रतिभा निखारने पर बल दिया। इस अवसर पर डीवाईसी अंजली चौधरी, सुरेन्द्र बोकन ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया तथा बताया कि इस कैंप में जिला दक्षिण-पश्चिम के 40 युवक-युवतियां भाग ले रहे हैं, जो तीन दिन तक सीसीआरटी कैंपस में रहेंगे।

इस दौरान विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ रोजाना उन्हे प्रशिक्षण देंगे। अनिल कुमार जी को कैंप के प्रबंधन वार्डन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox