सम्मोहन कर महिलाओं को निशाना बनाने वाला ठग गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सम्मोहन कर महिलाओं को निशाना बनाने वाला ठग गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

सम्मोहन कर महिलाओं को निशाना बनाने वाला ठग गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
सम्मोहन कर महिलाओं को निशाना बनाने वाला ठग गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

सम्मोहन कर महिलाओं को निशाना बनाने वाला ठग गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नार्थ जिला की बुरारी थाने की पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जिसके निशाने पर सिर्फ महिलाएं होती थीं। ये शातिर ठग महिलाओं को अपनी आंखों से सम्मोहन के जरिए जाल में फंसाता और फिर उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों के साथ-साथ उसके फरार साथी का भी पता लग सके।
                   इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी अंटो अलफोंस ने बतया कि 12 जनवरी को दिल्ली के बुराड़ी पुलिस स्टेशन में एक महिला ने शिकायत की. थी। उसने बताया कि घर से बाहर निकलने के दौरान रिक्शे का इंतजार कर रही थी.। तभी उसके पास एक लड़का आया और उसने कहा कि उसके पास बैग में एक लाख रुपये है.। उस लड़के ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया। महिला के मुताबिक उस लड़के ने अपनी आंखों से उसे सम्मोहित कर दिया और अपने बैग के बदले उसने महिला की सोने की ज्वैलरी ले ली। सोने के जेवर लेते ही शातिर लड़का मौके से रफूचक्कर हो गया। लड़के के जाने के बाद जब महिला ने बैग खोला तो उसमें नोट की जगह कागज का बंडल था। तब उसे समझ में आया कि उसके साथ ठगी हो गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसएचओ बुरारी सुरेष कुमार व एसीपी सुरेष चंद ने उस शातिर ठग को पकड़ने के लिए एएसआई रूप सिंह व सिपाही चरण सिंह की एक टीम बनाई.। टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि शातिर ठग अपने दूसरे शिकार की तलाश में बैंक ऑफ बडौद के पास खड़ा है। पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज बताया है। आरोपी गाजियाबाद के साहिबाबाद का रहने वाला ह।. पुलिस का कहना है कि उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसने ठगी के काम को एक साथी की मदद से करने की बात कही है। फिलहाल, सम्मोहन के जरिए महिलाओं से ठगी करनेवाले दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox