• DENTOTO
  • सपा के गठबंधन फार्मुले पर भाजपा ने बढ़ाई चौकसी

    स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

    शिव कुमार यादव

    वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

    संपादक

    भावना शर्मा

    पत्रकार एवं समाजसेवी

    प्रबन्धक

    Birendra Kumar

    बिरेन्द्र कुमार

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

    Categories

    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    July 11, 2025

    हर ख़बर पर हमारी पकड़

    सपा के गठबंधन फार्मुले पर भाजपा ने बढ़ाई चौकसी

    -भाजपा को टक्कर देने के लिए अखिलेश कर रहे छोटे व क्षेत्रिय दलों से गठबंधन

    नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जैसे-जैसे यूपी चुनाव नजदीक आ रहे है वैसं-वैसे राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियां तेज हो रही हैं। ऐसे में प्रदेश में भाजपा व सपा पूरी तरह से एक-दूसरे के सामने आ गई है। जहां भाजपा सरकार यूपी में विकास के नये आयाम गढ़ रही है तो वहीं सपा अपने चुनावी एजेंडे में बड़े बदलाव कर भाजपा को टक्कर देने के लिए कर रही है। सपा नेता अखिलेश यादव इस बार प्रदेश में छोटे व क्षेत्रिय प्रभाव वाले दलों से गठबंधन करने में जुटे लेकिन भाजपा सपा की इस चाल पर पैनी नजर गड़ाये बैठी है ताकि समय रहते सपा की राजनीतिक चाल का जवाब दे सके। हालांकि सपा नेता कह रहे है कि भाजपा की जीत अब दूर की कौड़ी बन गई है। इस बार सपा सरकार ही होगी।
    ै                    अगर इस वक्त अखिलेश के गठबंधन की बात करें तो आरएलडी व महान दल से गठबंधन हो चुका है। वही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी से भी बात पूरी हो चुकी है। हालांकि आम आदमी पार्टी और चंद्र शेखर आजाद पार्टी कतार में है जिससे बीजेपी की गणित बिगड़ती हुई दिख रही है।
                        बीजेपी अब अखिलेश के उन सभी गठबंधन के नेताओं के ऊपर से नजर लगाए हुए हैं। बीजेपी के सूत्र यह भी बताते हैं कि जो दल अखिलेश यादव से गठबंधन कर रहे हैं उन दलों के कुछ नेताओं से बीजेपी के भी बड़े नेता संपर्क में हैं। अब देखना यह होगा कि अखिलेश यादव का यह गठबंधन अखिलेश को कैसे मुख्यमंत्री बनाता है। वही चर्चा यह भी है कि भाजपा समय रहते इन दलों में सेंध लगा लेगी और इसके लिए आला भाजपा नेता अपने काम में जुटे हैं।
                       वर्तमान स्थिति की बात करें तो अखिलेश यादव ने अपनी किले बंदी को काफी मजबूत कर लिया है। शायद यही कारण है कि अब बीजेपी खेमे में अखिलेश के गठबंधन को देखकर हलचल तेज हो चुकी है।

    About Post Author

    Subscribe to get news in your inbox