सच्ची जनसेवा के लिए राजनीति से जुड़ना जरूरी- सजंय गिरधर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सच्ची जनसेवा के लिए राजनीति से जुड़ना जरूरी- सजंय गिरधर

-दिल्ली के सीएम केजरीवाल व नजफगढ़ के विधायक व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से प्रभावित होकर हुए आम आदमी पार्टी में शामिल
-पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने का संजय गिरधर ने शुरू किया जनसेवा अभियान, लोगों का मिल रहा भारी जन समर्थन
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में निगम चुनाव की आहट के साथ ही नजफगढ़ में नेता समाजसेवी का टैग लगाकर अपनी उम्मीदवारी पक्की करने में जुट गये हैं लेकिन संजय गिरधर ऐसा नाम है जो किसी परिचय का मोहताज नही है। वो ऐसे शख्स है जो अपने संघर्ष काल से ही हमेशा सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। संजय गिरधर नजफगढ़ में ही सामाजिक संगठनों की मदद नही करते बल्कि पूरे देश में गऊ सेवा व कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं। उनके पास जो भी मदद मांगने आता है वह कभी खाली हाथ नही जाता है। फिर भी संजय गिरधर ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए राजनीति से जुड़ने का निर्णय किया और दिल्ली के सीएम केजरीवाल व नजफगढ़ विधायक व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये हैं।
संजय गिरधर आज न केवल आम आदमी पार्टी के सक्रिय सदस्य है और आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पंहुचा रहे है। आज जिस तरफ भी वो जा रहे है उधर ही उनका स्वागत करने के लिए लोगों का जनसमुह उमड़ पड़ता है। वहीं लोगों की माने तो संजय गिरधर ऐसे शख्स है जो लोगों की परेशानियों को दूर कर सकते है।
लोग भी अब ऐसे उम्मीदवारों को निगम में देखना चाहते है जो न केवल जनसेवा से जुड़ा हो बल्कि लोगों के काम कराने के लिए भी पूरी तरह से समर्थ हो। नजफगढ़ से संजय गिरधर की दावेदारी को लोगों का भारी समर्थन तो मिल ही रहा है साथ ही लोग सीएम केजरीवाल से भी संजय गिरधर को नजफगढ़ से पार्टी का टिकट देने की अपील कर रहे हैं। लोगों की माने तो संजय गिरधर ने अभी तक सच्चे मन से निस्वार्थ जन सेवा की है और वो हमेशा अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहे हैं। नजफगढ़ क्षेत्र के लोग अब आगे बढ़कर संजय गिरधर का स्वागत कर रहे है और अपना समर्थन दे रहे है। लोगों का यह भी कहना है कि इस बार निगम में आम आदमी पार्टी ही आयेगी क्योंकि लोग भाजपा के भ्रष्टाचार से काफी खफा है।

लोगों के बीच जाकर पार्टी नीतियों के बारे में जानकारी दे रहे संजय गिरधर से जब समाज सेवा के साथ राजनीति में आने का कारण पूछा तो उन्होने नजफगढ़ मैट्रो न्यूज को बताया कि समाजसेवा में भी कई बार अड़चने आ जाती है। लोगों के उन कामों को पूरा कराने के लिए राजनेताओं की तरफ देखना पड़ता है। फिर अगर वो काम नही होता तो दिल को बुरा लगता है कि मैं लोगों की मदद नही कर पाया। इसी कारण के चलते मैंने राजनीति में शामिल होने का निर्णय लिया ताकि सच्ची जनसेवा कर सकूं। लोग भी चाहते है कि मैं चुनाव लड़ू और उनकी परेशानियों को दूर करूं। यहां बता दें कि संजय गिरधर पिछले 20 साल से समाजसेवा से जुड़े है और इस समय वह कई संस्थाओं का नेतृत्व भी कर रहे है। जिनमें साई बाबा मंदिर नजफगढ़ के महासचिव, नजफगढ़ पिंजारापोल सोसायटी के तहत चार गौशालाओं दिल्ली गेट, मकसूदाबाद, दिचाऊं कलां व मित्राऊं के महासचिव, पंजाबी बिरादरी सनातन के चेयरमैन, सेहाजधारी गुरूद्वारा साहेब एसडीएम बाजार नजफगढ़ के चेयरमैन, बारातघर सोमबाजार नजफगढ़ के चेयरमैन, झंग समाज यानी पंजाबी समाज के चेयरमैन और रामलीला कमेटी नजफगढ़ के अध्यक्ष है। समाजसेवी संजय गिरधर का कहना है कि राजनीति में आकर वह राजनेता नही बल्कि एक जनसेवक ही बने रहना चाहते है और हमेशा पहले की तरह लोगों की सेवा व सामाजिक कार्यों से जुड़े रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox