संभल हिंसा के बीच दो अधिकारी की चर्चा जोरों पर, एक को मिल चुका है अर्जुन अवॉर्ड; कुश्ती भी कर चुके हैं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संभल हिंसा के बीच दो अधिकारी की चर्चा जोरों पर, एक को मिल चुका है अर्जुन अवॉर्ड; कुश्ती भी कर चुके हैं

मानसी शर्मा /- संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अब तक पुलिस ने 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 12 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इसी बीच वहां के दो अधिकारी की चर्चा खूब हो रही है। एक अधिकारी हैं CO अनुज चौधरी। जिन्होंने हिंसा के दौरान पुलिस की ढाल बनकर खड़े रहे और दंगाई को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। वहीं, दूसरे अधिकारी है संभल जिला अदालत के जज आदित्य सिंह।

CO अनुज चौधरी को जानिए

बता दें कि अनुज चौधरी डीएसपी रैंक के अधिकारी हैं। वह बतौर CO संभल में तैनात हैं। वह 31 अक्टूबर 2102 को उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। 12 दिसंबर 2023 को उनकी तैनाती संभल में हुई थी। उनका जन्म 15 जुलाई 1978 को मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव में हुआ था। पुलिस में भर्ती होने से पहले वह कुश्ती में भी हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने देश के लिए कई मेडल भी जीते हैं। उनको अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। बता दें कि साल 2001 और 2010 के नेशनल गेम्स में दो सिल्वर जीते थे और एशियन चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीत चुके हैं।

बता दें कि संभल हिंसा के दौरान अनुज पत्थरबाजों का सामना करते हुए घायल हो गए थे। उनके पैर में गोली लग गई थी। उनका एक बयान भी खूब वायरल हुआ था। जिसमें वह कह रहे हैं कि पुलिस को भी आत्मरक्षा का अधिकार है। पुलिसकर्मी मरने के लिए पुलिस विभाग में भर्ती नहीं हुए हैं।

आदित्य सिंह को जानिए

बता दें कि आदित्य बतौर सिविल जज संभल में तैनात हैं। 11 नवंबर , 1988 को जन्मे आदित्य सिंह मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। 13 जून, 2018 को वह ज्यूडिशियल सर्विस में आए थे। 18 नवंबर, 2023 को सिविल जज के तौर पर उनका प्रमोशन हुआ। वह संभल से पहले सहारनपुर और बिजनौर में अपनी सेवा दे चुके हैं। जुलाई 2022 में आदित्य सिंह का तबादला बिजनौर के चांदपुर में कर दिया गया था। 21 नवंबर 2023 को उन्हें चंदौसी संभल में सिविल जज नियुक्त किया गया। उनकी ही अदालत ने जामा मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox