नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी काल में अब तक 5 लाख 35 हजार करोड़ रुपए के बैंक घोटाले हो चुके हैं.। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि ’75 सालों में भारत की जनता के पैसे से ऐसे धांधली कभी नहीं हुई। लूट और धोखे के ये दिन सिर्फ मोदी मित्रों के लिए अच्छे दिन है।’ बता दें कि इससे एक दिन पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को देश में बेरोजगारी बढ़ने का जिम्मेदार ठहराया था।
बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि बेरोजगारी के कारण आत्महत्या बढ़ी हैं। साथ ही राहुल गांधी ने सवाल पूछा कि बेरोजगारी किसके कारण बढ़ी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बेरोजगारी आपातकाल के लिए जिम्मेदार है। इसके साथ ही इस ट्वीट के अलावा राहुल गांधी ने एक आर्टिकल भी शेयर किया है। जिसमें कहा गया था कि साल 2018 से लेकर साल 2020 के बीच बेरोजगारी और कर्ज की वजह से 25 हजार से ज्यादा और लोगों ने आत्महत्या कर ली है। बेरोजगारी के कारण कईं लोगों ने दी जान बता दें कि इससे पहले भी बीते बुधवार को ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा था कि देश में बेरोजगारी के कारण कईं लोगों ने अपनी जान दे दी हैं। साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा था कि इन सालों में दिवालिया होने और कर्ज में डूब जाने के कारण अपनी जान दे देने वाले लोगों की संख्या में इजाफा देखा गया है।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज