राज रानी व कुलदीप महाजन की स्मृति में बीपीएमएस का 36वां निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर आज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भिवानी/उमा सक्सेना/-  समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करने जा रही है। संस्था द्वारा स्वर्गीय श्रीमती राज रानी महाजन और श्री कुलदीप राज महाजन की पुण्य स्मृति में 18 फरवरी (बुधवार) को 36वां निःशुल्क नेत्र एवं मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा। यह शिविर भिवानी स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच
शिविर में गुरुग्राम और दिल्ली से आए वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। मोतियाबिंद के मरीजों के लिए लेंस प्रत्यारोपण सहित निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने बताया कि बीपीएमएस हर शिविर में चिकित्सा मानकों, दवाइयों की गुणवत्ता और सुविधाओं को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रख्यात संस्थानों का सहयोग
नेत्र जांच का जिम्मा गुरुग्राम स्थित इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा संभाला जाएगा। वहीं, सामान्य स्वास्थ्य एवं कैंसर संबंधी जांच दिल्ली के प्रतिष्ठित राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट के अनुभवी चिकित्सकों की टीम करेगी।

हजारों जरूरतमंदों को मिल चुका लाभ
उल्लेखनीय है कि बीपीएमएस अब तक 35 निःशुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है। इन शिविरों में भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, जींद सहित दिल्ली तक के हजारों आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों ने लाभ उठाया है। संस्था की बढ़ती विश्वसनीयता और सेवा भावना के कारण प्रत्येक शिविर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

बीपीएमएस का यह प्रयास समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox