राखी सावंत का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक ,10 मिलियन से ज्यादा थे फॉलोअर्स

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राखी सावंत का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक ,10 मिलियन से ज्यादा थे फॉलोअर्स

- आदिल और दोस्ती पर राखी ने लगाए आरोप -हिजाब पहनकर उम्रर के लिए निकली राखी सावंत


नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / बॉलीवुड /मानसी शर्मा – बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। एक्ट्रेस के एक्स पति के जेल से बाहर निकलते ही राखी की जिंदगी में फिर से उधल-पूथल होनी शुरू हो गई है। दरअसल राखी सावंत की कुछ वीडियो सामने आई है जिसमें वह आदिल और अपनी पक्की दोस्त राजश्री पर उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया है। साथ ही राखी उम्रह के लिए निकल पड़ी हैं।

हिजाब पहनकर उम्रर के लिए निकली राखी सावंत
दरअसल एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक अलग अंदाज में नजर आ रही है। इस वीडियो में राखी सावंत फ्लाइट में हिजाब पहने नजर आ रही हैं। वो गॉगल लगाए हुए हैं। राखी वीडियो में कह रही हैं कि वो उम्रह जा रही हैं। राखी ने कहा, ‘मैं बहुत खुशनसीब हूं कि पहली बार आज उम्रह जा रही हूं। मेरा बुलावा आया है। मैं बहुत खुश हूं। आप सब मुझे दुआ में याद रखना। मैं भी सबके लिए दुआ करूंगी।’

आदिल और दोस्ती पर राखी ने लगाए आरोप
उम्रर के लिए निकले से पहले राखी सावंतएयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहीं पैपराजी ने शटरबग्स ने उनसे उनके पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी के साथ चल रही कानूनी लड़ाई पर कमेंट करने के लिए कहा, तो उन्होंने आदिल और राजश्री पर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करने और एक्सेस रद्द करने का आरोप लगाया।

एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम डिलीट

बता दें कि राखी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दस मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं लेकिन अब ये अकाउंट अनअवेलेबल दिख रहा है। राखी ने इस दौरान कहा, “मेरे पास एक्सेस नहीं है, आदिल और राजश्री ने मेरा अकाउंट हैक कर लिया है, वे मुझे न खाने देते हैं और न ही सोने देते हैं। मैं घर जाती हूं और वे मुझे टॉर्चर करते रहते हैं।

राजश्री ने राखी के खिलाफ दर्ज कराई है पुलिस में शिकायत
बता दें कि जहां राजश्री ने कथित तौर पर धमकी देने के लिए राखी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, वहीं आदिल रेपर के मामले में गिरफ्तार होने के बाद जमानत पर बाहर है। आदिल पर ईरान से पढ़ाई के लिए मैसूर आई एक छात्रा से रेप, धोखाधड़ी, धमकी और ब्लैकमेल करने का आरोप था। वीवी पुरम पुलिस के अनुसार, आदिल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया, जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई। उसने उस पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox