यूपी में अब मदरसों में हुआ राष्ट्रगान अनिवार्य, योगी सरकार का बड़ा फैसला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी में अब मदरसों में हुआ राष्ट्रगान अनिवार्य, योगी सरकार का बड़ा फैसला

-तत्काल प्रभाव से आदेश हुआ लागू, आज से पढ़ाई से पहले हर दिन होगा जन-गण-मन
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तरप्रदेश/शिव कुमार यादव/– उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी मदरसों में अब पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड परिषद ने इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि कक्षाएं शुरू होने से पहले सुबह की प्रार्थना के समय राष्ट्रगान अनिवार्य है। ईद की छुट्टी के बाद गुरुवार से सभी मदरसे खुल चुके हैं। 14 मई से मदरसों में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
               मदरसों में राष्ट्रगान का फैसला यूपी मदरसा शिक्षा परिषद की बैठक में 24 मार्च को लिया गया था। इसे गुरुवार को रजिस्ट्रार निरीक्षक एसएन पांडेय ने जारी किया है। उन्होंने बताया कि सत्र 2022-23 के स्कूल खुलने के पर ही राष्ट्रगान कराने का फैसला किया गया था। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने पर यह फैसला लागू कर दिया गया है।
               यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 14 से 23 मई के बीच होंगी। लखनऊ के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जगमोहन की ओर से सभी मदरसों को परीक्षा कार्यक्रम भेजा गया है। इसमें परीक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि अरबी, फारसी की 2022 की परीक्षा 14 मई से शुरू होगी। पहली पाली सुबह 8 से 11 बजे तक और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे के बीच होगी। सभी मदरसों से कहा गया है कि अपने यहां पढ़ने वाले छात्रों को समय सारणी के बारे में जानकारी दें।
               इस बार वार्षिक परीक्षा के लिए कुल एक लाख 62 हजार 631 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। क्लास के हिसाब से देखें, तो सेकेंडरी क्लास की परीक्षा के लिए सबसे अधिक 91 हजार 467 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, सीनियर सेकेंडरी के लिए 25 हजार 921, कामिल फर्स्ट ईयर के लिए 13 हजार 161 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कामिल सेकंड ईयर के लिए 10 हजार 888, कामिल थर्ड ईयर के लिए 9 हजार 796, फाजिल फर्स्ट ईयर के लिए 5 हजार 197 और फाजिल सेकंड ईयर के लिए 6,201 परीक्षार्थियों ने फार्म भरे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox