मुजफ्फरनगर में जबदस्त ब्लास्ट, 2 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुजफ्फरनगर में जबदस्त ब्लास्ट, 2 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मानसी शर्मा /-  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार सुबह उस समय हड़कप मच गया। जब एक घर में तेज आवाज के साथ जबरदस्त विस्फोट होने से आग लग गई। विस्फोट इतना तेज था कि मकान की छत भर भराकर गिर गई। जिसमें तीन युवक दब गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीन युवकों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक को पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरअसल, घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र के कैलावाड़ा गांव की है। जहां शादाब नाम के एक व्यक्ति के मकान की ऊपरी मंजिल पर पटाखों को इकट्ठा करके रखा गया था जिसके चलते आज इन पटाखों में आग लगने से विस्फोट हो गया था। जिसमें मकान के ऊपरी हिस्से की छत भर भराकर गिर गई थी जिसमें दबने से पारस और दीपांशु की जहां मौके पर ही मौत हो गई थी तो वहीं गंभीर रूप से घायल बिट्टू नाम के एक युवक को पुलिस द्वारा मलबे से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटाखों में लगी थी आग

आलाधिकारियों की माने तो शादाब जिसका यह मकान था उसके चाचा हसीन के नाम पटाखों की बिक्री एवं भंडारण का लाइसेंस है जिसके चलते शादाब के घर की ऊपरी मंजिल पर पटाखों को स्टॉक करके रखा गया था इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है बाकी मामले की जांच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है।

धमाके से गिरी घर की छत

इस घटना के बारे में जहां सीओ खतौली रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि आज सुबह लगभग 8:00बजे खतौली थाने पर यह सूचना प्राप्त हुई कि कलावड़ा गांव में धमाके के साथ एक छत की सलेप गिर गई। जिसमें कुछ लोगों के दबने और आग लगने की सूचना है, इस सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए खतौली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड एवं सब संबंधित को बुलाया गया और हम भी मौके पर पहुंचे और तत्काल रिस्कयु ऑपरेशन शुरू किया गया एवं एक व्यक्ति जिसका नाम बिट्टू है। उसको रेस्क्यू करके निकाल लिया गया और उसको अस्पताल भिजवा दिया गया है वही जो स्लैप दह गई थी उसे जैक एवं स्थानीय लोगों की मदद से उठाकर उसमें से दो डेड बॉडी निकालकर उनको पीएम के लिए भिजवा दिया गया है

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox