मंगलवार को इन सभी राशियों पर होने वाली है भगवान हनुमान जी की असीम कृपा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मंगलवार को इन सभी राशियों पर होने वाली है भगवान हनुमान जी की असीम कृपा

राशिफल/अनीशा चौहान/-  राशिफल के अनुसार आज का दिन यानी 4 जून 2024, मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां आ सकती हैं। वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ समस्या लेकर आएगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में आने से बचें। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई भी काम जल्दबाजी में न करें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को सोच समझ कर धन खर्च करना होगा, नहीं तो धन हानि हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए दिन ठीक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। नौकरी कर रहे जातक अत्यधिक कार्यभार के चलते व्यस्त रहेंगे।  माता पिता के साथ समय व्यतीत करें, उन्हें अच्छा लगेगा। व्यापार करने वाले जातकों के व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के सदस्य के किसी प्रकार के वाद विवाद से बचें। फालतू के खर्चे हो सकते हैं, सोच समझ कर चलना होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी को पैसा उधार न दें और न ही उधार लें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है, आप इस विवाद को ठीक करने में कामयाब रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों का स्थानांतरण या प्रमोशन हो सकता है। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए जाने का सोच सकते हैं। घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। अपना अधिकांश समय परिवार के साथ व्यतीत करें। सेहत की बात करें तो आपकी सेहत में सुधार आएगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों की लाइफ में तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। आपके द्वारा किया गया कार्य अच्छा रहेगा। पुराने अटके कार्य को आज खत्म करने के लिए दिन अच्छा है। इलेक्ट्रॉनिक आइटम इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज व्यापार में अत्यधिक मुनाफा हो सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात  होगी जो काफी अच्छी रहेगी। संतान पक्ष  की ओर से आप चिंतित रहेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए दिन तनाव भरा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। घर  से बाहर निकलते समय अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें। खानपान पर विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज काफी ज्यादा खुश रहने वाले हैं। पुश्तैनी जमीन संबंधी विवाद में कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। माता पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान पक्ष की शिक्षा के चलते कोई सरप्राइज मिल सकता है। नौकरी पेशा जातक आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं, यह यात्रा भविष्य में काफी लाभदायक रहने वाली है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज के दिन किसी मकान का सौदा कर सकते हैं। माता पिता को धार्मिक यात्रा करवा सकते हैं। व्यवसाय करने वाले जातकों को अगर अपना व्यापार बढ़ाना है तो अपनी वाणी को नरम करना होगा। अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जा सकते हैं, जिससे आपकी आय पर काफी फर्क पड़ेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। आपकी वाणी ही आपके व्यवसाय को बढ़ाने में मदद करेगी। आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी बातों से ही किसी भी व्यक्ति से अपना काम करवा सकते हैं। प्रशासनिक कार्यों में थोड़ी परेशानी आ सकती है। अपने वाहन का उपयोग कम से कम करें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज बदलते मौसम के साथ बिगड़ सकता है। व्यवसाय करने वाले जातकों की कोई पुरानी डील जो अभी तक नहीं हो पाई थी, आज होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होता दिखाई दे रहा है। घर परिवार में शांति रहेगी। घर पर किसी धार्मिक पाठ का आयोजन कर सकते हैं। संतान पक्ष की शिक्षा की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज काफी समय से फंसा हुआ धन मिलने की संभावना है। घर परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय करने वाले जातकों को आज अत्यधिक लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आपके व्यवसाय के लिए भी लाभदायक रहेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox