नई दिल्ली/- आम आदमी पार्टी के विधायक और वक्फ बोर्ड के चेयरमान अमानतुल्लाह खान को जमानत मिल गई है। वक्फ बोर्ड में भर्ती घोटाले के आरोप में गिरफ्तार अमानतुल्लाह खान को राउज एवेन्यू कोर्ट से से जमानत मिली है। अमानतुल्लाह को एक लाख रुपए का बेल बॉन्ड भरना होगा।
अमानतुल्लाह खान को 16 सितंबर को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने दो साल पुराने मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान ही अमानतुल्लाह खान के घर समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापे में दो ठिकानों से कैस और हथियार बरामद किए गए थे। अमानतुल्लाह खान के बाद उनके दो करीबियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिनके घर से कैश और हथियार बरामद हुए थे।
विधायक के खिलाफ एसीबी ने वर्ष 2020 में साजिश रच कर भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था जिसकी जांच एसीबी कर रही थी। उन पर आरोप है कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के पद रहते हुए उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए अस्थाई रूप से अनेक लोगों को गलत तरीके से रखा था। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने अमानतुल्लाह खान को निर्दोष बताते हुए बचाव किया था।


More Stories
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात
हरियाणा की बेटी भावना कौशिक ने रचा इतिहास, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर परीक्षा में हासिल की शानदार रैंक
दिल्ली में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: दो चोर और एक रिसीवर गिरफ्तार
23 लाख की लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
एक दिन, तीन मैराथन—बहादुरगढ़ के धावकों ने दिखाया दम, हर मंच पर जीते दिल
उत्तर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लुटेरे और झपटमार गिरफ्तार