बिहार के भागलपुर में हुआ विस्फोट, 7 की मौत 11 लोग घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार के भागलपुर में हुआ विस्फोट, 7 की मौत 11 लोग घायल

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– बिहार के भागलपुर जिले में हुई वारदात आपके होश उड़ा देगी, जहां भागलपुर जिले के तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्र में विस्फोट होने से 7 लोगों की जगह पर मौत हो गई, और 11 लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यह वारदात तातारपुर इलाके की है, जहां एक परिवार अपने ही घर में पूरे परिवार सहित पटाखे बनाने का काम करता था।

पटाखे बनाने में हुई लापरवाही के कारण हुए विस्फोट से, आसपास के दो तीन घरों को काफी बड़ा नुकसान हुआ है। अभी भी घटनास्थल पर से मलबा हटाने का काम जारी हैं। सूत्रों के अनुसार पता चला है, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, इस घटना की खबर बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन, ने मीडिया से हुई अपनी बातचीत में मीडिया को बताया है। उन्होंने साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के बाद मरे हुए के प्रति शोक की भावना भी व्यक्त की हैं।

इस विस्फोट की खबर जैसे ही दिल्ली में बैठे, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंची, जिसके तुरंत बाद उन्होंने हो रहे जनसभा के दौरान भागलपुर में हुए विस्फोट पर शोक की भावना व्यक्त करते हुए, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस पर बात करने का आश्वासन दिया हैं।

हालांकि अभी तक पुलिस द्वारा मलबे में कितने लोगों की जान गई और कितने घायल हैं, इसकी स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं की गई है। फिर भी सूत्रों के अनुसार इस मलबे में 7 लोगों के मरने की संभावना लगाई जा रही है, वहीं 11 अभी भी जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox