बिजली, पानी और डीएपी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी – राज्यसभा सांसद किरण चौधरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिजली, पानी और डीएपी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी – राज्यसभा सांसद किरण चौधरी

मानसी शर्मा /-  हरियाणा के तोशाम में  राज्यसभा सांसद किरण चौधरी राजपुरा खरकड़ी, बापौडा, बीरण, ढाणी बीरण, दांगकला व खुर्द, सागवान व अलखपुरा गांव में ग्रामीण जनसभाओं संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि गांव में बिजली और पानी की कोई समस्या नहीं रहने दी जाएगी। जिन गांवों के जलघरों में अतिरिक्त वाटर टैंक निर्माण की जरूरत है वहां वाटर टैंकों का निर्माण करवाया जाएगा। क्षेत्र के किसान को सिंचाई के लिए पूरा नहरी पानी दिया जाएगा। सिंचाई के लिए पानी की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

किरण चौधरी ने कहा कि कई सालों से लंबित पड़े विकास कार्य पूरे करवाएं जाएंगे। गावों में गलियों व नालियों के निर्माण के लिए पूरा ग्रांट दिया जाएगा। देश व प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने बीरण गांव में फिरनी व गलियों के पक्का करवाने के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। दांग खुर्द गांव में अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए भी 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। डीएपी खाद के रेलवे रैक जरूरत अनुसार जिले में पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री और कृषिमंत्री से उनकी खाद को लेकर बात हो चुकी है।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने भी अन्तोदय की भावना से प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया है। बिना भेदभाव के हर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया। पारदर्शिता के साथ बिन खर्ची और पर्ची के योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी गई है। इससे गरीब परिवारों के घरों में खुशहाली आई है। इसी की बदौलत से प्रदेश में स्पष्ट बहुमत तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को  साकार करना है।

उन्होंने कहा कि सरकार की गरीब कल्याण व प्रत्येक वर्ग के हित में लागू की गई योजनाओं से जरूरत मंद लोगों को फायदा मिला है। गरीब व किसानों के परिवारों में खुशहाली आई है। उन्होंने चौधरी बंसीलाल और चौधरी सुरेन्द्र सिंह के रेतिले टीबो को हरियाली के सपने को साकार करना है। हमें मिलजुल आपसी सहयोग से विकास कार्य करवाने हैं। विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों को आगे बढ़ाना है- किरण चौधरी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों को आगे बढ़ाना है। विधानसभा चुनाव में सबका सहयोग इसके लिए धन्यवाद करती हूँ। उसके लिए मैं हमेशा हमेशा आभारी रहूंगी। क्षेत्र के हर गांव, हर ढाणी और हर बिरादरी के विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तोशाम क्षेत्र मेरी कर्मभूमि है। यह विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है। यहां अपने परिवार के बीच में आकर अलग ही खुशी की अनुभव करती हूं और हमेशा अपने परिवार के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं रहने दूंगी। प्राथमिकता से विकास कार्य करवाऊंगी। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, ग्रामीण विकास आदि की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रही है।

पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है- सांसद

पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व सशक्त है। प्रधानमंत्री ने विश्व में भारत की साख बढ़ाई है। चौधरी सुरेंद्र सिंह और चौधरी बंसीलाल की सोच के विकास कार्यों के सपने को साकार करना है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और विकसित भारत के लिए के बेहतर क्रियान्वयन का कार्य करना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox