नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/मानसी शर्मा/- द्वारका पुलिस जिला के तहत बिंदापुर थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है जो पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था। आरोपी ने मात्र तीन महीने में 27 चोरी का वारदात कर पुलिस को सकते में डाल दिया था। अब पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चोर को दबोच कर अपना हिसाब बराबर कर लिया है। पुलिस आरोपी की कुल 27 मामलों में गिरफ्तारी की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी संजीत उर्फ चाइना पहले भी चोरी, सेंधमारी, डकैती, स्नेचिंग व शस्त्र अधिनियम के तहत 9 मामलों में शामिल रहा है।
द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि 12 जुलाई को बिंदापुर थाना पुलिस की टीम जिसमें एसआई मोहित प्रकाश, एसआई कैलाश चंद्र, और सीटी राजेश कुमार शामिल थे मच्छी मार्किट के पास चैंकिग कर रही थी। तभी पुलिस को मटियाला गांव की तरफ से एक लड़का आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर रूक गया और फिर पीछे मुड़कर तेजी से चलने लगा लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान संजीत उर्फ चाइना निवासी विशु विहार, बिंदापुर, नई दिल्ली के रूप में बताई। उसकी तलाशी के दौरान 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जो कि थाना बिंदापुर क्षेत्र से चोरी हुए पाए गए। लगातार पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने कई अन्य सामान भी चुराए हैं और आरोपी के कहने पर 05 पानी के मीटर, 02 पानी की मोटर, 06 शिकायतकर्ता के अलग-अलग व्यक्तियों के आईडी, 01 कार बैटरी भी बरामद की गई है। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी ने मात्र तीन महीने में करीब 27 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान संजीत उर्फ चाइना निवासी विशु विहार, बिंदापुर, नई दिल्ली, आयु 23 वर्ष के रूप में की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
तमिलनाडु चुनाव 2026: विजय का बड़ा ऐलान, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज: दोपहर 1:15 बजे जारी होंगे नतीजे