प्लास्टिक मुक्त द्वारका मुहीम की हुई शुरुआत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्लास्टिक मुक्त द्वारका मुहीम की हुई शुरुआत

-डीसी नजफगढ़ निगम जोन व पार्षद कमलजीत सहरावत ने किया प्लास्टिक मुक्त द्वारका का शंखनाद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के उपराज्यपाल की पहल पर द्वारका को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहीम की शुरूआत हो चुकी है। इसकी शुरूआत डीसी नजफगढ़ निगम जोन प्रदीप कुमार व द्वारका की पार्षद तथा पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत ने द्वारका आरडब्ल्यूए सदस्यों, शिक्षा समितियों, सामाजिक संगठनों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से द्वारका सैक्टर-6 की सैन्ट्रल मार्केट से द्वारका को प्लास्टिक मुक्त बनाने का शंखनाद कर दिया है। इस मौके पर डीसी प्रदीप कुमार व पार्षद कमलजीत सहरावत ने द्वारकावासियों प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ भी दिलाई।

                  द्वारका सैक्टर-6 की सैन्ट्रल मार्केट में प्लास्टिक मुक्त द्वारका की लांचिंग करते हुए डीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि माननीय उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त दिल्ली अभियान का आह्वान किया है ताकि 100 दिन में दिल्ली को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके और दिल्लीवासियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। नजफगढ़ निगम जोन ने एमसीडी अधिकारियों व द्वारका रेजिडेंटस के साथ मिलकर द्वारका से प्लास्टिक मुक्त दिल्ली की शुरूआत कर दी है। इस अवसर पर उपायुक्त प्रदीप कुमार ने पार्षद कमलजीत सहरावत व सोसायटियों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर द्वारकावासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने की शपथ भी दिलाई।

वहीं पार्षद कमलजीत सहरावत ने कहा कि चालान किसी समस्या का समाधान नही होता, हम यहां लोगों को प्लास्टिक के यूज के खिलाफ मानसिक रूप से तैयार व जागरूक कर रहे है। इसके बाद ही हम चालान के आप्शन पर सोचेंगे। इस अवसर पर उन्होने द्वारका रेजिडेंटस फेडरेशन, रक्षा, ग्रीन सर्कल, मैट्रिक्स, एएनएचएलजीटी, एडीआरएफ व स्कूली संस्थाओं के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व बच्चों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। उन्होने कहा कि लोग जागरूक होगे तभी कोई योजना सफल हो सकती है और हमने वह शुरूआत कर दी है। इस मौके पर द्वारका रेजिडेंटस फेडरेशन ने डीसी व पार्षद के सामने अपनी योजनाऐं व समस्याऐं रखी। जिनका डीसी प्रदीप कुमार ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox