प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनमर्ग टनल का किया उद्घाटन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनमर्ग टनल का किया उद्घाटन

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में Z-Morh टनल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे।

टनल का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक बहुत पुरानी डिमांड आज पूरी हुई है। आप पक्का मानिए, ये मोदी है, वादा करता है तो निभाता है। हर काम का एक समय होता है और सही समय पर सही काम भी होने वाले हैं।”

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “जब सोनमर्ग टनल की बात कर रहा था, इससे सोनमर्ग के साथ करगिल और लेह के लोगों की जिंदगी भी बहुत आसान होगी। अब बर्फबारी के दौरान एवलांच से या बरसात में होने वाली लैंड स्लाइड के कारण रास्ते बंद होने की परेशानी कम होगी। जब रास्ते बंद होते हैं, तो अस्पताल जाना बंद हो जाता था, जरूरी सामान मिलने में भी मुश्किल होती थी। टनल से ये दिक्कतें अब खत्म हो जाएंगी।”

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए काम करने वाले श्रमिकों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा, “देश की उन्नति के लिए, जम्मू-कश्मीर की उन्नति के लिए जिन श्रमिक भाइयों ने कठिन परिस्थितियों में काम किया, जीवन को संकट में डालकर काम किया, अपनी जान गंवाई, लेकिन संकल्प से डिगे नहीं। श्रमिक साथी डिगे नहीं, किसी ने घर वापस जाने की बात नहीं की। उन्होंने हर चुनौती को पार करते हुए इस काम को पूरा किया है। जिन 7 साथियों को हमने खोया है, मैं आज सबसे पहले उनका स्मरण करता हूं।”

उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ

इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा, “हम मुल्क का सौदा करने के लिए तैयार नहीं थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां मौजूद होना इस बात की गवाही है कि वो लोग जो इस मुल्क की बेहतरी नहीं चाहते, वो कभी कामयाब नहीं हो सकते, उन्हें हम हमेशा हराकर वापस भेजेंगे। जम्मू कश्मीर के लोग आज इस बात से मुतमइन हैं कि इस टनल का शुभारंभ आपके हाथों हुआ।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox