खेल/नई दिल्लीे/अनीशा चौहान/- पेरिस ओलंपिक के आठवें दिन यानी 3 अगस्त (शनिवार) को भारत की स्टार शूटर मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पदक से चूक गईं। उन्होंने इस स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया। हंगरी की वेरोनिका और मनु के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। आठ सीरीज के बाद दोनों के 28-28 अंक थे, जिसके बाद शूटऑफ हुआ, जिसमें मनु को हार का सामना करना पड़ा।
शूटऑफ में हार का सामना
इस स्पर्धा में कुल दस सीरीज के शॉट्स लगाए जाने थे। तीन सीरीज के बाद एलिमिनेशन का दौर शुरू हुआ था। मनु आठ सीरीज के बाद एलिमिनेट हो गईं। उन्होंने 28 अंक हासिल किए। हंगरी की वेरोनिका मेजर और मनु भाकर के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस सीरीज में मनु तीन शॉट चूक गईं, जबकि वेरोनिका ने दो शॉट मिस किए और तीन शॉट्स निशाने पर लगे, जिसके वजह से वह मनु से आगे निकल गईं। इस तरह मनु पदक से चूक गईं।
वेरोनिका ने हासिल किया कांस्य पदक
वहीं, हंगरी की वेरोनिका ने कांस्य पदक हासिल किया। दक्षिण कोरिया की जिन यांग ने स्वर्ण और फ्रांस की कैमिली ने रजत पदक जीता। 10 सीरीज के बाद दोनों का स्कोर 37-37 था। फिर दोनों के बीच शूटआउट हुआ, जिसमें जिन ने चार शॉट्स निशाने पर लगाए, जबकि कैमिली का सिर्फ एक शॉट निशाने पर लगा।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज