पुतिन ने की भारत के पीएम मोदी की तारीफ, बोले- मोदी सच्चे देशभक्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुतिन ने की भारत के पीएम मोदी की तारीफ, बोले- मोदी सच्चे देशभक्त

-मोदी के मेक इन इंडिया को बताया भारत का ग्रेट फ्यूचर

नई दिल्ली/- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी को सच्चा देशभक्त बताया। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक पुतिन ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास में जबरदस्त सफलता हासिल की है। पुतिन ने ये सारी बातें मॉस्को में वाल्डाई डिस्कशन क्लब की 19वीं एनुअल मीटिंग में कही। उन्होंने कहा कि भारत का फ्यूचर ग्रेट है। मेक इन इंडिया का उनका विचार इकोनॉमिक्स और एथिक्स दोनों में मायने रखता है।

फ्यूचर भारत का है- पुतिन
पुतिन ने कहा कि फ्यूचर भारत का है, क्योंकि यहां दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। ये हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा- मोदी एक आइस ब्रेकर की तरह हैं। वह अपने लोगों के हितों की रक्षा करना अच्छे से जानते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी उन लोगों में से एक हैं जो इंडिपेंडेंट फॉरेन पॉलिसी को लागू करने में माहिर हैं।
            उन्होंने कहा कि कई पश्चिमी देशों ने भारत पर कई मामलों में प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, लेकिन इससे बावजूद उन्होंने उन देशों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने एक-दूसरे का समर्थन किया और यह अभी भी हो रहा है। मुझे यकीन है कि यह फ्यूचर में भी होगा।

भारत के साथ संबंधों को किया याद
मीटिंग के दौरान पुतिन ने रूस-भारत संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत-रूस के बीच रिश्ता काफी पुराना है, जो स्पेशल है। ये रिश्ता दशकों से चला आ रहा है। रूस के लिए भारत हमेशा से स्पेशल रहा है। दोनों देशों के बीच कोई विवाद भी नहीं है।
             पुतिन ने कहा कि भारत ने ब्रिटेन के कॉलोनियल से मॉडर्न देश बनने तक में जबरदस्त तरक्की की है। इसने डेफिनिट ग्रोथ रिजल्ट हासिल किए हैं जो भारत के लिए सम्मान और प्रशंसा का कारण बनते हैं। पुतिन ने कहा कि हमारे बीच व्यापार में और वृद्धि हुई। पीएम मोदी ने मुझसे भारत को फर्टिलाइजर की सप्लाई बढ़ाने के लिए कहा था, जो भारत में एग्रीकल्चर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमने इसमें 7.6 गुना की वृद्धि की, जो लगभग दोगुना हो गया है।
           सितंबर में उज्बेकिस्तान के समरकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की मुलाकात हुई थी। मीटिंग में पुतिन से मोदी ने कहा था- मैं आपका और यूक्रेन का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि संकट के काल में शुरू में जब हमारे हजारों छात्र यूक्रेन में फंसे थे। आपकी और यूक्रेन की मदद से हम उन्हें निकाल पाए। मोदी ने कहा कि आज का युग जंग का नहीं है।
           एक महीने पहले अमेरिकी मीडिया ने भारत के च्ड नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। मीडिया ने लिखा था- मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर फटकार लगाई। मोदी ने पुतिन से कहा- आज का युग युद्ध का युग नहीं है। इसके जवाब में पुतिन ने कहा- मैं यूक्रेन में संघर्ष पर आपकी स्थिति जानता हूं। हम इसे जल्द रोकने की पूरी कोशिश करेंगे। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox