पीएम मोदी ने 17,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी ने 17,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

मानसी शर्मा / – तमिलनाडु के थूथुकुडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।  इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज तमिलनाडु थूथुकुडी में प्रगति का नया अध्याय लिख रहा है। कई परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जा रहा है। यह परियोजनाएं विकसित भारत के रोडमैप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन परियोजनाओं में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना भी देखने को मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे तमिलनाडु और देश की जनता को एक सत्य बताना जरूरी है, सत्य कड़वा होता है। मैं सीधा आरोप UPA सरकार पर लगाना चाहता हूं। यह परियोजनाएं जो मैं आज लेकर आया हूं वह दशकों से यहां के लोगों की मांग थी। उन्होंने कहा कि आज जो यहां सत्ता में बैठे हैं वे लोग तब दिल्ली में बैठे थे, सरकार और यह विभाग चलाते थे लेकिन उन्हें आपके विकास की फिक्र नहीं थी।

यह नया भारत है- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मैंने एक बार मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि देश के प्रमुख लाइटहाउस को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। आज मुझे देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित 75 लाइटहाउस में विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं को देश को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। यह नया भारत है।

भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन फेरी को लॉन्च किया गया- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन फेरी को लॉन्च किया गया है। यह फेरी जल्द ही काशी में गंगा नदी में चलेगी, यह एक तरह से तमिलनाडु के लोगों का काशी के लोगों को बहुत बड़ा उपहार है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox