पिछले आठ दिन में एक करोड़ बोतल गटक गये दिल्ली के शराबी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पिछले आठ दिन में एक करोड़ बोतल गटक गये दिल्ली के शराबी

-31 दिसंबर को गटकी सबसे ज्यादा शराब, शराब पर उड़ा दिये 218 करोड़

दिल्ली/- दिल्ली आबकारी विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार नए साल की खुमारी में 2022 के आखिरी आठ दिनों में दिल्ली में एक करोड़ से अधिक शराब की बोतलें बिकीं जिनकी कीमत 218 करोड़ है। यह आंकड़ा 24 से 31 दिसंबर का है।
              खास बात ये है कि इसमें सबसे ज्यादा बिक्री 31 दिसंबर की रात हुई थी। जब 20.30 लाख बोतलें बिकीं थीं, जिनकी कीमत 45.28 करोड़ है। साल के आखिरी आठ दिनों में रिकॉर्ड एक करोड़ 10 लाख बोतलें बिकीं, जिनमें ज्यादातर विस्की थी।
             आधिकारिक आंकड़े दिखाते हैं कि दिसंबर 2022 में 13.8 लाख बोतलों की बिक्री हुई, जो बीते तीन सालों में सबसे अच्छी बिक्री है। इसके चलते दिल्ली सरकार ने दिसंबर 2022 में 560 करोड़ की आमदनी की।
             बीते सालों में 2019 में 12.55 लाख बोतलें, 2020 में 12.95 बोतलें और 2021 में 13.77 लाख बोतलें बिकी थीं। वर्तमान में, दिल्ली सरकार के चार उपक्रमों द्वारा संचालित लगभग 550 शराब की दुकानों के माध्यम से शहर में शराब बेची जा रही है। यह पूरे शहर के 900 से अधिक होटलों, पबों और रेस्टोरेंट के बार में भी उपलब्ध है।
            आबकारी विभाग ने साल 2022 के अंत में रिकॉर्ड सेल की। हालांकि पूरे साल आबकारी विभाग ने आबकारी नीति को लेकर काफी चुनौतियां झेलीं जिसमें सीबीआई जांच भी चल रही है। इस साल दिवाली के समय भी 48 लाख शराब की बोतलें बिकीं जिनकी कीमत 100 करोड़ से ज्यादा रही। विभाग के अनुसार 24 दिसंबर के दिन 14.7 लाख बोतलें बिकीं जिनकी कीमत 28.8 करोड़ रही। वहीं 27 दिसंबर को सबसे कम 11 शराब की बोतलें बिकीं जिनकी कीमत 19.3 करोड़ रही।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox