-संसद में शहबाज के पक्ष में पड़े 174 वोट, पीटीआई सांसदों ने दिया इस्तीफा
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/इस्लामाबाद/शिव कुमार यादव/- पाकिस्तान में आज नए प्रधानमंत्री के नाम का आखिर ऐलान हो ही गया। शहबाज शरीफ और शाह महमूद कुरैशी ने पीएम पद के लिए नामांकन किया था। लेकिन पाकिस्तानी संसद में शहबाज शरीफ के पक्ष में 174 वोट पड़े और उन्हे देश का 23वां प्रधानमंत्री चुन लिया गया। रात 8.30 बजे वह प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद शहबाज शरीफ ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन पूरे पाकिस्तान की कौम के लिए बेहद खास दिन है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक प्रधानमंत्री को कुर्सी से उतारने का काम किया और आज रुपये डॉलर के मुकाबले 8 रुपये मजबूत हुआ है। शहबाज ने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट का भी आभार जताया है।
शहबाज शरीफ ने कहा कि हमें पाकिस्तान में लोकतंत्र का आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि न कोई गद्दार था न कोई गद्दार है। पहले शरीफ ने अपने बयानों में इमरान खान को गद्दार बताया था लेकिन अब वह अपने बयान से पलटते हुए बातचीत की बात कर रहे हैं। शहबाज शरीफ ने कहा कि विदेश साजिश की बात पूरी तरह झूठी है और अगर इसमें थोड़ी भी सच्चाई अगर साबित होती है तो मैं इसी सदन में खुदा और स्पीकर को गवाह मानकर इस्तीफा देने को तैयार हूं। विदेश फंडिंग की बात सच साबित हुई तब भी मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं।
शरीफ ने कहा कि इतने दिन से ड्रामा चल रहा था जिसका अब पर्दाफाश हो चुका है। शहबाज शरीफ ने कहा कि झूठी विदेशी चिट्ठी का हवाला दिया गया लेकिन अविश्वास प्रस्ताव के जरिए आखिर जनता बच गई। उन्होंने कहा कि इमरान खान ने जनता से झूठ बोला और गुमराह किया। शहबाज ने कहा कि हम पाकिस्तान को आगे लेकर जाएंगे और इमरान के हर झूठ का खुलासा करेंगे।
. वहीं पूरे घटनाक्रम में एक समय ऐसा भी था जब पाकिस्तानी संसद में पीएम के चुनाव से पहले ही पीटीआई के सांसदों ने इस्तीफा देकर सदन से वॉकआउट कर लिया था। लेकिन इसके बाद भी संसद कार्यवाही जारी रही और सांसदों ने शहबाज शरीफ को अपना नया प्रधानमंत्री चुन लिया। इसके तुरंत बाद शाह महमूद कुरैशी ने भी अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है।


More Stories
मजलिस पार्क में आग पर काबू पाने के दौरान सिलेंडर फटा
टैरिफ तनातनी का असर: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता नई तारीख तक स्थगित
सोमवार का राशिफल: 23 फरवरी को इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें पूरी भविष्यवाणी
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तमिलनाडु-बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार
कोच्चि में सजा सितारों का महाकुंभ: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ की भव्य शाम
द्वारका साउथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग गैंग लीडर सहित 03 लुटेरे गिरफ्तार