पलवल में जजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पलवल में जजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

-जजपा प्रदेश प्रभारी दिनेश डागर की अध्यक्षता में किया गया बैठक का आयोजन

पलवल/- सोमवार को जजपा पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश डागर व सहप्रभारी कृष्ण जाखड़ ने आज स्थानीय विश्राम गृह में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत ने की। इस अवसर पर प्रवीण डूडी,देशराज चौहान,भालू, तुही राम भारद्वाज,रोहताश करमन हल्का अध्यक्ष, महिला जिलाध्यक्ष ललिता सिहाग भी मौजूद थी।
               जजपा पार्टी प्रभारी दिनेश डागर ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आगामी 3 दिसंबर को रसूलपुर रोड स्थित जय गोपाल वाटिका में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और जन नायक जनता पार्टी के पांचवे स्थापना दिवस जो कि  9 दिसंबर को भिवानी में आयोजित किया जाएगा उसका निमंत्रण भी देगें।  सह प्रभारी कृष्ण जाखड़ ने कहा कि जजपा पार्टी ऐसी पार्टी है जहां पर प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन तक पहुंचाऐं। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत ने कहा कि पलवल जिले में पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में आमजन को अवगत कराया जा रहा है। पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जजपा पार्टी के प्रति लोगों को रूझान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर युवाओं को उत्साह बना हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox