क्रिकेट/सिमरन मोरया/- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टीम इंडिया ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम शुरुआत से ही दबाव में दिख रही थी और जिसके बाद पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। टीम इंडिया की खिताबी जीत में ईशान किशन ने अहम रोल निभाया।
मैच के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एक भावुक खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैच से पहले उनकी चचेरी बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, लेकिन उन्होंने टीम के लिए मैदान में उतरना सही समझा। फाइनल में ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में 4 छक्के और 4 चौके की मदद से महज 25 गेंदों में 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस जीत को ईशान किश्न ने अपनी दिवंगत बहन को समर्पित की।
यह जीत उन्हें समर्पित करता हूं- ईशान
जीत के बाद ईशान किशन ने कहा कि यह उनके लिए बेहद मुश्किल समय था, लेकिन साथ खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने उन्हें हिम्मत दी और देश के लिए खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ‘ईमानदारी से कहूं तो मैच से एक दिन पहले मेरी चचेरी बहन की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। मैंने उनके लिए अच्छा खेलने की कोशिश की। मैंने हार्दिक भाई से बात की, उन्होंने कहा कि टीम को सबसे आगे रखो। मैं यह जीत उन्हें समर्पित करता हूं। चूंकि महिला दिवस भी है, इसलिए यह मेरे लिए और भी खास है।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी