पटना से 13 सितंबर को आरजेएस सकारात्मक भारत-उदय संकल्प का होगा आगाज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पटना से 13 सितंबर को आरजेएस सकारात्मक भारत-उदय संकल्प का होगा आगाज

-रैना इन्फोटेक, पटना के सहयोग से आयोजित 11 सितंबर की आजादी की अमृत गाथा में विनोबा भावे, महादेवी वर्मा और राधिका रमण प्रसाद व अब्दुल हमीद को दी जाएगी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/पटना।- बिहार की धरती से आरजेएस के सकारात्मक भारत-उदय संकल्प के लिए टीम आरजेएस सितंबर के दूसरे चरण में 11 सितंबर को दिल्ली से पटना पहुंच रही है और इसी दिन शाम छः बजे 13 सितंबर के राष्ट्रीय कार्यक्रम पर नवासिवें आजादी की अमृत गाथा  की बैठक होगी। विदित है‌ कि  इससे पहले प्रथम चरण में 4 सितंबर को पटना में प्रोफेसर बिजॉन कुमार मिश्रा के साथ पालिका विनायक हॉस्पिटल पटना में उपभोक्ता जागरूकता पर सकारात्मक बैठक हुई थी और इस मुद्दे पर काम शुरू हो गया है ।
             आरजेएस सकारात्मक भारत- उदय सूचना केंद्र पटना के प्रभारी डॉ. ओम प्रकाश झुनझुनवाला ने बताया कि दूसरे चरण में 11 सितंबर 2022 को रैना इन्फोटेक,पटना के परिसर में  आयोजित आरजेएस की नवासिवीं आजादी की  अमृत गाथा में संत विनोबा भावे , साहित्यकार महादेवी वर्मा व राधिका रमण प्रसाद और परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि दी जाएगी । इसके साथ ही आगामी 13 सितंबर को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन सभागार में आयोजित सकारात्मक भारत-उदय संकल्प और राष्ट्रीय सम्मान समारोह 2022भाग दो की तैयारियों पर बैठक होगी।
             13 सितंबर को बिहार सरकार के दो मंत्री, नेता प्रतिपक्ष‌‌‌ बिहार विधान परिषद और एक बिहार के विधायक सहित एमएसएमई डीएफओ भारत सरकार में निदेशक ,और आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय,नैनोविज्ञान‌के विभागाध्यक्ष वह रजिस्ट्रार , पालिका विनायक हॉस्पिटल के निदेशक आदि शामिल होंगे।

बैठक में राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना का  
अभिनंदन होगा। बैठक में अतिथियों का स्वागत रैना इन्फोटेक के निदेशक फैकल्टी दिलीप वर्मा करेंगे ,वहीं धन्यवाद ज्ञापन प्रियंका सिन्हा और संचालन डा. मुन्नी कुमारी करेंगी। रैना इन्फोटेक के  विद्यार्थियों और पॉजिटिव स्पीकर्स के अलावा स्थानीय निवासियों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox