निर्मल होगा यमुना का नीर, यमुना की सफाई को लेकर युद्ध स्तर पर चल रहा काम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़


निर्मल होगा यमुना का नीर, यमुना की सफाई को लेकर युद्ध स्तर पर चल रहा काम

-बैठक में सीएम केजरीवाल बोले- 2025 के चुनाव से पहले पूरी तरह से साफ होगी यमुना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- यमुना नदी को साफ करने के लिए दिल्ली सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। इस क्रम में शुक्रवार को दिल्ली सरकार की कैबिनट की बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 2025 के चुनाव से पहले यमुना नदी पूरी तरह से साफ हो जाएगी। वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नजफगढ़ ड्रेन की सफाई के लिए गठित उच्च अधिकारियों की कमेटी के साथ समीक्षा बैठक की।
               बैठक में प्रोजेक्ट के विषय में अधिकारियों से जानकारी ली। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 2025 के चुनाव से पहले यमुना साफ होगी। सरकार इसे लेकर तेजी से काम कर रही है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में नाले से 10 लाख क्यूबिक मीटर गाद निकालने का काम किया जा रहा है। मानसून से पहले ये कार्य पूरा हो जाएगा। सफाई के बाद नाले का प्रवाह बेहतर होगा और पानी के न रुकने से मच्छर जनित बीमारी भी नहीं होगी। बनेगी सड़क, लोगों को होगा फायदा : बैठक में नजफगढ़ नाले के दोनों ओर छावला से बसईदारापुर के बीच दो-दो लेन के 59 किमी सड़क बनाने के परियोजना पर भी समीक्षा की गई। इस परियोजना को डिस्कशन फेज में मंजूरी दी जा चुकी है। लगभग 616 करोड़ रुपये की लागत के इस प्रोजेक्ट से पंजाबी बाग, पश्चिम विहार, निलोठी, बापरोला, ककरोला, नजफगढ़, द्वारका, विकासपुरी, उत्तम नगर, जनकपुरी, छावला सहित क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।

बनेगा पर्यटन स्थल
वन विभाग पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हरितमा कांप्लेक्स नेचर इंटरप्रेटेशन सेंटर बना रही है। साथ ही विपिन गार्डन व ककरोला स्थित बायो-डाइवर्सिटी पार्क के पुनर्विकास का कार्य किया जाएगा। सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा भी नजफ़गढ़ नाले में जल परिवहन के साधन विकसित किए जा रहे है। साथ ही इसे बोटिंग के लिए भी विकसित किया जाएगा। 27 किमी की इस सड़क के साथ यहां पैदल चलने वालों के लिए शानदार ट्रैक व साइकिल ट्रैक का निर्माण भी किया जाएगा।

43 करोड़ से बनेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स
दिल्ली सरकार ककरोला में 10 एकड़ की भूमि पर 43 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण करवाएगी। उपमुख्यमंत्री ने इस प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की। ककरोला में बनाए जाने वाले इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में फुटबॉल व क्रिकेट का ग्राउंड, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केट बल कोर्ट, स्विमिंग पूल व जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे।

तेजी से चल रहा है काम
नजफगढ़ नाले के 5 स्ट्रेच पर गाद निकालने का काम किया जा रहा है। इसमें मानसून से पहले तक आउटर रिंग रोड से ख्याला ब्रिज के स्ट्रेच के बीच 1.5 लाख क्यूबिक मीटर, बसईदारापुर ब्रिज से तिमारपुर ब्रिज के बीच 1 लाख क्यूबिक मीटर,झटीकरा स्ट्रेच से 3.5 लाख क्यूबिक मीटर, ख्याला से बसईदारापुर व रोन्होला स्ट्रेच से 3 लाख क्यूबिक मीटर व् अन्य एक स्ट्रेच से एक लाख क्यूबिक मीटर सिल्ट निकालने का काम किया जायेगा। सफाई के लिए सरकार ने 68 करोड़ रुपये जारी किए है। इसके तहत 10 अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जायेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox