द्वारका/नजफगढ/- नजफगढ़ थाना पुलिस टीम ने जयविहार इलाके में गश्त के दौरान एक अवैध शराब तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से 21 कार्टन अवैध शराब व एक कार जब्त की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से 3 आबकारी व एक डकैती के मामले में शामिल रहा है।
द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि जय विहार इलाके में 24 जुलाई को पिकेट टीम गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति कार में अवैध शराब सप्लाई के लिए ले जा रहा है और वह जयविहार इलाके से होकर गुजरेगा। टीम ने तुरंत यह सूचना एसएचओ अजय कुमार व एसीपी जितेन्द्र पाटिल को दी। जिसपर अधिकारियों ने एएसआई सुभाष सिंह, एएसआई गंगाधर, एचसी परमजीत, एचसी सुमित और एचसी सुरेश की एक टीम बनाई और शराब तस्कर को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम ने जयविहार में नाला रोड़ पर पिकेट लगाकर गाड़ियों की जांच शुरू की। तभी एक सैंट्रो कार तेज रफ्तार से आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगा तो पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी से 21 कार्टन अवैध शराब के बरामद हुए। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी की पहचान आशु कुमार निवासी अमर कॉलोनी नांगलोई, दिल्ली, आयु 24 वर्ष बताई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी आबकारी अधिनियम के 03 मामलों और लूट के 01 मामले में शामिल था।जिसकी पूष्टि हो गई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी