नजफगढ़ के रावता मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, दो छात्रों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ के रावता मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, दो छात्रों की मौत

-दिल्ली परिवहन निगम की बस व मोटरसाईकिल के बीच हुई टक्कर, एक बाईक पर सवार थे चार छात्र, दो गंभीर रूप से घायल
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ के रावता मोड़ पर वीरवार दोपहर को डीटीसी की बस व मोटरसाईकिल के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भंयकर था कि बाईक डिवाइडर पार कर सामने से आ रही बस में जा घुसी जिस पर बैठे चार युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों छात्र सुरहेड़ा स्कूल से पेपर देकर एक बाईक पर घर वापिस जा रहे थे। चारो छात्र हरियाणा के लोहट गांव के रहने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुच गई और घायलों को राव तुला राम अस्पताल पंहुचाया। अस्पताल से दो युवको को ईलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है जबकि दो को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन बस चालक अभी फरार बताया जा रहा है।
                 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरहेड़ा की तरफ से एक बाईक पर चार छात्र अपने घर लोहट गांव की तरफ जा रहे थे। अचानक उनकी बाईक का बैंलेस बिगड़ गया और ढांसा की तरफ से आ रही डीटीसी बस में बाईक जा घुसी। इस भीषण हादसे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायलों को ईलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार चारो छात्र हरियाणा के लोहट गांव के रहने वाले थे चारो छा़ात्रों की पहचान तुषार पुत्र संजीत कक्षा ग्याहरवी, आशीष पुत्र मंजीत बारहवी, विनीत पुत्र करमबीर दसवीं तथा नितिन पुत्र जयकुमार दसवीं क्लास के रूप में हुई है। इनमें से तुषार व नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आशीष व विनीत को ईलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है। चारो छात्र स्कूल से घर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। ग्रामीणों की माने तो तुषार दो बहनों में एक भाई था और इसी तरह विनीत भी एक बहन व एक भाई था। हालांकि विनीत की अभी सांसे चल रही है लेकिन उसके सिर में गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार चारों गरीब परिवार से संबंध रखते है और इनके माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए सुरहेड़ा के सरकारी स्कूल में दाखिल कराया गया था। लोगों का कहना है कि यदि मृतकों ने हेल्मेट पहन रखा होता तो आज उनकी जान बच जाती। लोगों का यह भी कहना है कि इसमें बस वाले की कोई गलती नही है। अगर इस हादसे में कोई बचता है तो वह बस वाले के कारण ही बच पायेगा क्योंकि बस चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया था लेकिन लोगों की वजह से व गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox