नजफगढ़ ड्रेन की सफाई में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-यमुना की सफाई के लिए मिशन मोड में काम,

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा ड्रेनों की सफाई का कार्य मिशन मोड में तेज़ी से किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बडुसराय पुल और पंखा रोड ड्रेन पर अत्याधुनिक एम्फीबियन एक्सकेवेटर मशीन (लॉन्ग और शॉर्ट बूम) का उपयोग शुरू किया गया। इन आधुनिक मशीनों की मदद से ड्रेनों और जलाशयों में जमा गाद, कचरा और जलकुंभी को तेजी से हटाया जाएगा, जिससे सफाई कार्य पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज़ और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।

आधुनिक तकनीक से तेज़ होगी ड्रेनों की सफाई
नई तकनीक से लैस इन मशीनों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये पानी और कीचड़ वाले क्षेत्रों में भी आसानी से काम कर सकती हैं। इनके जरिए ड्रेनों में जमी मोटी सिल्ट, प्लास्टिक कचरा और जलकुंभी को कम समय में हटाया जा सकेगा। अधिकारियों के अनुसार इससे न केवल ड्रेनों की सफाई की गति बढ़ेगी, बल्कि पानी के बहाव में भी सुधार होगा। परिणामस्वरूप बरसात के समय जलभराव की समस्या को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी और आसपास के इलाकों के लोगों को भी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रहीं मौजूद
इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौके पर मौजूद रहीं और उन्होंने सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यमुना की सफाई और ड्रेनों के रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उनके साथ कैबिनेट सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह और आशीष सूद सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में कई अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की आधुनिक मशीनों का उपयोग कर ड्रेनों की सफाई को तेज़ किया जाएगा, ताकि यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लक्ष्य को जल्द पूरा किया जा सके।

जलभराव और प्रदूषण कम करने की दिशा में बड़ा कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ड्रेनों की समय पर और प्रभावी तरीके से सफाई की जाए तो यमुना में जाने वाले गंदे पानी और कचरे को काफी हद तक रोका जा सकता है। ऐसे में आधुनिक मशीनों का उपयोग इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि राजधानी में ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत बनाकर यमुना की स्वच्छता सुनिश्चित की जाए और नागरिकों को साफ-सुथरा पर्यावरण मिल सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox