द्वारका साईबर सैल की बड़ी कार्यवाही, बरामद किये 24 चोरी के मोबाईल फोन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका साईबर सैल की बड़ी कार्यवाही, बरामद किये 24 चोरी के मोबाईल फोन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका साईबर सैल का अभियान अब असर दिखाने लगा है। साईबर सैल ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए विभिन्न जगहों से सर्विलांस के माध्यम से 24 चोरी के मोबाईल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। डीसीपी द्वारका ने एसीपी विजय सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए साईबर सैल के काम की भी तारीफ की है।
इस संबंध द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि पिछले काफी समय से हजारों की संख्या में चोरी और स्नेचिंग हो चुके मोबाईल फोनों का पता लगाने के लिए जिले की साईबर टीम भरसक प्रयास कर रही है। करीब 15 दिन पहले भी साईबर टीम ने करीब 40 मोबाईल फोन बरामद कर 40 मामले सुलझाये थे और इसमें कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। उन्होने बताया कि एसीपी विजय सिंह के मार्ग निर्देशन में साईबर टीम के एसआई अरविंद, महेन्द्र, राजेश व हवलदार कुलदीप, सिपाही रवि व महिला सिपाही उर्मिला सर्विलांस के माध्यम से चोरी व स्नेचिंग हुए मोबाईल फोनों की लोकेशन तलाश कर उन्हे बरामद कर रहे है। और इसमें आरोपियों को भी पकड़ रहे है तथा रिसिवरों से यह भी पता लगाया जा रहा है कि उन्होने ये फोन किससे लिये थे। इसके बाद पुलिस इन फोनों के रिकार्ड व रिपोर्ट के आधार पर उनके मालिकों को सौपने का भी काम कर रही है। पुलिस ने इन मामलों में 24 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से और जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox