द्वारकाः पैसों के विवाद में की गई थी युवती की हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारकाः पैसों के विवाद में की गई थी युवती की हत्या

-शव को बोरे में भरकर छिपाया... हरदोई से टेलर गिरफ्तार

द्वारका/दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका जिला के डाबड़ी इलाके में एक युवती का शव बोरे में लिपटा मिला था। जिसकी जांच के बाद पुलिस  एक टेलर को हरदोई से गिरफ्तार का मामले का खुलासा करते हुए बताया कि टेलर ने पैसे के लिए युवती की हत्या कर दी थी और उसके शव को बोरे में भरकर नाले के पास गाड़ी के नीचे छिपाकर फरार हो गया था।

जिला द्वारका के डाबड़ी इलाके में बीते रविवार एक नाले के किनारे खड़ी गाड़ी के नीचे बोरे में लिपटा हुआ युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। इस मामले में डाबरी थाना पुलिस ने तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए आरोपी सलीम को उत्तर प्रदेश के हरदोई से गिरफ्तार कर लिया है।
           पुलिस के मुताबिक आरोपी सलीम महावीर एंक्लेव इलाके में रहता था और टेलर का काम करता है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि शुक्रवार रात पैसों के विवाद को लेकर उसकी लक्ष्मी काल्पनिक नाम की युवती से कहासुनी हुई थी। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह शव को बोरे में भरकर बाइक से डाबरी नाले के पास ले गया और गाड़ी के नीचे छिपा दिया। वारदात के बाद सलीम महावीर एंक्लेव से फरार हो गया और हरदोई चला गया था। घटना का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में लक्ष्मी और सलीम एक बिल्डिंग में जाते हुए दिखे, लेकिन लौटते समय सलीम के साथ एक बड़ा बोरा नजर आया। जिसे वह बाइक पर रखकर ले गया। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसका पता लगाया और फिर हरदोई से गिरफ्तार कर लिया।

मृतका के परिजनों पुलिस की कहानी पर उठाया सवाल
मृतका के परिजनों ने पुलिस की कहानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि लक्ष्मी कहीं काम नहीं करती थी और न ही उसके पास इतने पैसे थे कि वह किसी को उधार दे सके। पुलिस की कहानी पूरी तरह से बेबुनियाद है। उनका यह भी कहना है कि लक्ष्मी शारीरिक रूप से मजबूत थी, ऐसे में अकेले सलीम के लिए उसे काबू करना मुश्किल था। परिवार का आरोप है कि इस हत्या में और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है जिसकी जांच अभी तक पुलिस ने नही की है। शायद पुलिस कुछ और लोगों को बचाना चाहती है।
          हालांकि डाबरी थाना पुलिस का कहना है कि अभी मामले की गहन जांच चल रही है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि हत्या में कहीं और लोग तो शामिल नहीं हैं। पुलिस ने परिजनों से जल्दबाजी न दिखाने की भी अपील की है।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox