दिल्ली में भी अतुल सुभाष जैसा केसः कारोबारी ने 54 मिनट का वीडियो बना की खुदकुशी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में भी अतुल सुभाष जैसा केसः कारोबारी ने 54 मिनट का वीडियो बना की खुदकुशी

-40 साल का पुनीत खुराना पत्नी और ससुराल वालों से था परेशान

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बेंगलुरु के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी अतुल सुभाष जैसा मामले सामने आया है। मॉडल टाउन इलाके में एक 40 साल के शख्स ने 54 मिनट का वीडियो बनाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान पुनीत खुराना के रूप में हुई है। पुनीत ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम 4.18 बजे आत्महत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि पुनीत खुराना (40) बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा था। उसके गले पर रस्सी का निशान था, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उसे बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन और अन्य संबंधित सामान पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुनीत खुराना की मौत के बाद उनके परिवार ने उनकी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक की बहन का कहना है, “पुनीत की पत्नी मनिका पाहवा, उनकी बहन और माता-पिता ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और परेशान किया। करीब 59 मिनट की एक वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें पुनीत ने अपने साथ हुए उत्पीड़न का विवरण दिया है। महिला ने पुनीत का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया था। मृतक पुनीत की मां ने कहा कि वह (पुनीत की पत्नी) उसे प्रताड़ित करती रहती थी। मैं उसके लिए न्याय चाहती हूं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुनीत खुराना था रेस्टोरेंट कारोबारी
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक पुनीत का पत्नी मनिका से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा था। परिवार का आरोप है कि पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर उनके बेटे ने खुदकुशी की है।

आठ साल पहले हुई थी पुनीत और मनिका
पुनीत और मनिका की आठ साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दंपती के बीच विवाद रहने लगा था। पत्नी दो साल पहले पुनीत को छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद पुनीत और मनिका ने आपसी सहमति से तलाक का केस दाखिल कर दिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox