दिल्ली में ऑटो एक्सपो 2023 का आगाज, मारूति ने पेश की एक चार्ज में 550 किलोमीटर चलने वाली कार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में ऑटो एक्सपो 2023 का आगाज, मारूति ने पेश की एक चार्ज में 550 किलोमीटर चलने वाली कार

-ऑटो एक्सपों में बीवाईडी की लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान, शाहरूख ने पेश की हुंदई आयनिक-5 ईवी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत आज यानी 11 जनवरी से हो गई है, लेकिन आम जनता के लिए यह 13 जनवरी से खुलेगा। इस एक्सपो में कई कंपनियों की ओर से अपने वाहनों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

जिसमें मारूति ने भी एक चार्ज में 550 किलोमीटर चलने वाली कार लॉच की है। इसके साथ ही कई नामी कंपनियों ने भी अपनी आगामी कारों को प्रदर्शित किया है जिसमें शाहरूख खान ने हुंदई आयनिक-5 ईवी लॉंच की तो बीवाईडी ने अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान, प्रदर्शित की।
            वोल्वो ग्रुप और आयशर मोटर्स के जॉइन्ट वेंचर वीई कमर्शियल व्हीकल्स (वीईसीवी) ने ऑटो एक्सपो 2023 में आयशर और वोल्वो ब्रांडों के भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्युशन की पूरी रेंज को लांच किया।

आयशर ब्रांड ने भारत के सबसे लंबे 13.5 मीटर इलेक्ट्रिक इंटरसिटी कोच और आयशर प्रो 2049 इलेक्ट्रिक 4.9 टी जीवीडब्ल्यू ट्रक को भी लांच किया। आयशर के सफल ईवी प्लेटफॉर्म पर बनाए गए आयशर प्रो 2049 इलेक्ट्रिक 4.9 टी जीवीडब्ल्यू ट्रक को खासतौर पर दूर-दराज के इलाकों तक किफायती और स्वच्छ परिवहन के लिए विकसित किया गया है।
            लग्जरी कार निर्माता बीवाईडी ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान बीवाईडी सील को पेश किया। बीवाईडी के मूल ईवी प्लेटफॉर्म (ई-प्लेटफॉर्म 3.0) और रिवोल्यूशनरी अल्ट्रा-सेफ ब्लेड बैटरी से लैस, बीवाईडी सील बीवाईडी की सीटीबी (सेल टू बॉडी) तकनीक का उपयोग करने वाली पहली कंपनी है, जो बैटरी को वाहन की बॉडी में इंटीग्रेटेड करने की अनुमति देता है।

इस तकनीक से वाहन की सुरक्षा, स्थिरता, हैंडलिंग और परफॉरमेंट में काफी सुधार आता है। सीटीबी टेक्नोलॉजी द्वारा समर्थित, बीवाईडी सील सेलुलर स्ट्रक्चर के माध्यम से बैटरी सिस्टम की संरचनात्मक और ताकत को बढ़ाता है, जो 50 टन की हेवी ड्यूटी ट्रक रोलिंग टेस्टिंग में भी खरा उतर सकता है।
             बीवाईडी ने अपने बीवाईडी एटीटीओ 3 के लिमिटेड एडिशन को एक विशेष फॉरेस्ट ग्रीन शेड में पेश किया गया है। बीवाईडी एटीटीओ 3 भी ई-प्लेटफॉर्म 3.0 और अल्ट्रा-सेफ ब्लेड बैटरी से लैस है।

इस लिमिटेड एडिशन की केवल 1,200 गाड़ियां भारत में 34.49 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये में उपलब्ध होंगी। 480 किमी की एनईडीसी टेस्टेड लिमिट और 521 किमी की एआरएआई टेस्टेड लिमिट वाली बीवाईडी एटीटीओ 3 को भारत में नवंबर 2022 में 33.99 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था और अब तक लगभग 2,000 बुकिंग की गई हैं।
                लग्जरी कार निर्माता बीवाईडी ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी दो नई लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बीवाईडी सील और फॉरेस्ट ग्रीन रंग की बीवाईडी एटीटीओ 3 का लिमिटेड एडिशन पेश किया। बता दें कि बीवाईडी सील दो साल के भीतर आने वाली तीसरी पैसेंजर ईवी होगी और इसे भारत में इस साल की चौथे तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। बीवाईडी की दोनों कारों को अल्ट्रा-सेफ ब्लेड बैटरी और ई-प्लेटफॉर्म 3.0 से लैस किया गया है।
             ऑटो एक्सपो 2023 में पहले दिन मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने शिरकत की। उन्होंने हुंडई कंपनी की ईवी कार की लॉन्चिंग में हिस्सा लिया। हुंडई ने अपनी इस खास कार का नाम आयनिक-5 ईवी रखा है।

इस कार की कीमत 44.95 लाख रुपये है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द यह गाड़ी भारत के बाजार में उतारी जाएगी। आयनिक-5 ईवी की लॉन्चिंग शाहरुख खान ने की है। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इस गाड़ी को पांच कलर ऑप्शन में मार्केट में उतारा जाएगा। कंपनी का दावा है कि आयनिक 5 केवल 18 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। कंपनी के अनुसार, प्व्छप्फ 5 यूजर्स को 100 किमी की रेंज प्राप्त करने के लिए केवल पांच मिनट के लिए वाहन को चार्ज करने की आवश्यकता होगी।
              किआ इंडिया ने ऑटो एक्सपो-2023 में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार किआ कॉन्सेप्ट ईवी 9 को पेश कर दिया है। इस कार को पहली बार 2021 लॉस एंजिल्स मोटर शो में दुनिया के सामने पेश किया गया था, लेकिन यह पहली बार है जब ब्रांड ने मॉडल के डिजाइन और खूबियों से पर्दा उठाया है।

बता दें दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ने पहले किआ ईवी 6 को भारत में अपने प्रमुख ईवी में से एक के रूप में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। किआ ईवी 9 कॉन्सेप्ट भी कुछ ऐसा ही है, क्योंकि कार उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित होने वाली है। इसके अलावा, किआ कॉन्सेप्ट ईवी 9 का प्रोडक्शन जल्द ही शुरू करने वाली है।
           जेबीएम ग्लैक्सी बस की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने कहा, जेबीएम लग्जरी कोच का लॉन्च देश में उस कोच उद्योग के लिए ऐतिहासिक बदलाव लाने वाली घटना है जिसमें अब तक विदेशी कंपनियों का ही दबदबा रहा है, और यह सरकार की मेक इन इंडिया पहल का हिस्सा है।

कंपनी ने इलैक्ट्रिक बस सीरीज में भी तीन नए प्रोडक्ट्स पेश किए हैं जो सिटी, स्टाफ और स्कूल सैगमेंट जैसे अलग-अलग प्लेटफार्मों के लिए हैं। ये नए लॉन्च भारत को दुनिया की ईवी राजधानी बनाने के जेबीएम ग्रुप के इरादों को और मजबूती देंगे।

जेबीएम की गैलेक्सी बस कई सेफ्टी फीचर से होगी लैस
दिल्ली बेस्ड ऑटो मोबाइल कंपनी जेबीएम ने ऑटो एक्सपो-2023 में अपनी नई गैलेक्सी बस को पेश किया। इस कोच को काफी लग्जरी बनाया गया है। JBM की गैलेक्सी बस में एबीएस और ईबीएस डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, ताकि गाड़ी रोड पर अपना अच्छा कंट्रोल बनाए रख सके। बस में सामने की तरफ बड़ा लेकिन मजबूत ग्लास दिया गया है, यह ड्राइव को शानदार और सेफ बनाएगा। जेबीएम की गैलेक्सी बस में सर्विलांस कैमरा के साथ-साथ वीटीएस की भी व्यवस्था की गई है।
          नई एमजी हेक्टर में नया फ्रंट फेशिया, नया केबिन और ढेर सारे नए फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने एसयूवी के कलर विकल्पों में एक नया ड्यून ब्राउन एक्सटीरियर शेड भी जोड़ा है।

नया एमजी हेक्टर पीछे की तरफ एक नए डिजाइन वाले बम्पर और एलईडी टेल-लैंप के साथ आता है। एमजी ने 2023 हेक्टर मॉडल के पिछले हिस्से से एडीएएस और इंटरनेट इनसाइड बैज को हटा दिया है। एसयूवी के किनारे पहले जैसे हैं। यह 18 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ आती है।
          ऑटो एक्सपो 2023 में ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से हेक्टर 2023 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। साथ ही कंपनी ने एसयूवी के वैरिएंट और कीमतों की घोषणा भी कर दी है। एमजी की ओर से ऑटो एक्सपो के दौरान नई हेक्टर 2023 को लॉन्च किया गया। कंपनी ने नई एसयूवी को पांच, छह और सात सीटों के विकल्प के साथ बाजार में उतारा है। एसयूवी को कुल पांच वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। जिसमें स्टाइल, स्मार्ट, स्मार्ट प्रो, शॉर्प प्रो और सैवी प्रो शामिल हैं।
            ऑटो एक्सपो-2023 में सबसे पहले मारुति की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश किया गया। सुजुकी मोटर कॉर्पाेरेशन द्वारा डिजाइन और विकसित, कॉन्सेप्ट ईवीएक्स एक ग्राउंड-अप ऑल-इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आती है, जो भविष्य के ईवी की एक सीरीज का आगाज करेगी।

सुजुकी मोटर कॉर्पाेरेशन की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी ईवीएक्स में 60वीं बैटरी पैक की गई है, जो 550 किमी तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox