नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है। केजरीवाल का आरोप है कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी का भाजपा सरकार गलत इस्तेमाल कर रही है। वहीं भाजपा ने इसे केजरीवाल का नया स्टंट बताया है।
अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में बीजेपी अब सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। हमें जानकारी मिल रही है कि चुनाव से पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी म्क् उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का यह पुराना हथकंडा है। चुनाव में हार का डर जब सताने लगता है तो जांच एजेंसियों का वह दुरुपयोग करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास और भी एजेंसी हैं। वे जिससे भी जो कार्रवाई कराना चाहते हैं, करा सकते हैं। आम आदमी पार्टी को किसी किसी भी तरह का डर नहीं है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 21 विधायकों पर कार्रवाई कर सकते हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी बेशक केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर ले, लेकिन आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरह रोएगी नहीं क्योंकि उन्होंने गलत काम किया है। उनके यहां पर मोटी-मोटी नोटों की गड्डियां देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने किसी भी तरह का कोई गलत काम नहीं किया है तो डर नहीं है। केंद्र सरकार और भाजपा से मैं तो आग्रह करता हूं कि सभी एजेंसियों को वह भेज दें उनका स्वागत है जिसे गिरफ्तार करना चाहते हैं वह व्यक्ति मुस्कुराहट के साथ अपनी गिरफ्तारी देगा।
वही भाजपा के प्रदेश अघ्यक्ष आदेश गुप्ता ने इसे केजरीवाल का नया प्रपंच बताते हुए कहा कि केजरीवाल हमेशा सुर्खियों में रहने के लिए ऐसे काम करते रहते हैं।


More Stories
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात
हरियाणा की बेटी भावना कौशिक ने रचा इतिहास, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर परीक्षा में हासिल की शानदार रैंक
दिल्ली में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: दो चोर और एक रिसीवर गिरफ्तार
23 लाख की लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
एक दिन, तीन मैराथन—बहादुरगढ़ के धावकों ने दिखाया दम, हर मंच पर जीते दिल
उत्तर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लुटेरे और झपटमार गिरफ्तार