नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली एआईएमआईएम के अध्यक्ष डॉ. शोएब जमई ने कांग्रेस से अपील करते हुए कहा कि करावल नगर में मुस्लिम आबादी 30 प्रतिशत है और हम मुस्तफाबाद और ओखला में भी मजबूत स्थिति में है अतः कांग्रेस को नफरत को हराने के लिए हमारा साथ देना चाहिए।

उन्होने कहा कि करावल नगर में 30 फीसदी मुस्लिम आबादी है। हम वहां पार्षद का चुनाव पहले लड़ चुके हैं। हमारा संगठन वहां मजबूत है। एक राजनीतिक पार्टी होने के नाते हमें जनता को अच्छा ऑप्शन देना चाहिए। राजनीति में कुछ भी मुमकिन हो सकता है। बहरहाल, कांग्रेस अगर सच में नफरत को हराना चाहती है तो मुस्तफाबाद और ओखला में उन्हें हमारा समर्थन करना चाहिए। हम बता दें कि पिछली बार उनके प्रत्याशी को हमारे पार्षद के प्रत्याशी से भी कम वोट विधानसभा चुनाव में मिले थे।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ