तीन अंतरराज्यीय अवैध शराब सप्लायर एवं विक्रेता गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तीन अंतरराज्यीय अवैध शराब सप्लायर एवं विक्रेता गिरफ्तार

नई दिल्ली/ के के सलूजा/-    मारुति स्विफ्ट कार एवं टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, द्वारका जिला की एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम की बड़ी कार्रवाई।  डीसीपी द्वारका जिला के निर्देशानुसार अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस क्रम में इंस्पेक्टर सुभाष चंद के नेतृत्व में एएसआई दिनेश कुमार (328/DW), एचसी जितेंद्र यादव (657/DW), एचसी संदीप कुमार (383/DW), एचसी जयभगवान (2092/DW), एचसी गोपाल (471/DW), एचसी महिपाल (2105/DW), एचसी अजय (224/A), एचसी योगराज (951/CR) व एचसी विकास (1344/DW) की टीम एसीपी/ऑपरेशन श्री राम अवतार के पर्यवेक्षण में गठित की गई। 

टीम ने मोहान गार्डन क्षेत्र में अवैध शराब सप्लाई करने वाले वाहनों पर निगरानी रखी और कई स्थानों पर जाल बिछाया। गुप्त सूत्रों की मदद से वाहनों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। 

दिनांक 26.09.2025 को सूचना मिली कि दो अवैध शराब सप्लायर — संजय व जितेंद्र, एक मारुति स्विफ्ट कार और एक टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी के साथ मोहान गार्डन क्षेत्र (रघुबीर सिंह स्कूल के पीछे) में शराब सप्लाई करने आने वाले हैं। 

सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी की और मौके पर संजय पुत्र जुगल किशोर (मारुति स्विफ्ट कार DL9CYXXXX) तथा जितेंद्र पुत्र प्रेमचंद (टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी DL-4SDH-XXXX) को गिरफ्तार किया। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox