झाड़ौदा में अभी भी बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, प्रशासन मुस्तैद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-मुंगश नहर की अभी तक नही की गई है मरम्मत, 25 से 60 फुट हुआ तट टूटने का एरिया, पानी का बहाव जारी

नजफगढ़ देहात/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मुंगश नहर टूटने के तीन दिन बाद भी नजफगढ़ विधानसभा के झाड़ौदा व गीतांजली कालोनी में अभी भी बाढ़ की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है हालांकि प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ डटा हुआ है और हर स्थिति पर नजर बनाये हुए है। इतना ही नही कालोनीवासियों के लिए राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और करीब 20 पंपों से कालोनियों का पानी निकाला जा रहा है ताकि जल्द से जल्द लोगों की परेशानी को दूर किया जा सके।
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज की टीम ने शुक्रवार को बाढ़ ग्रस्त झाड़ौदा गांव व गीतांजली कालोनी का दौरा किया और राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रस्तूत है मौके की विस्तृत रिपोर्टः-

प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदः
झाड़ौदा व गीतांजली एंक्लेव में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ खड़ा हैं। डीएम, एसडीएम के साथ-साथ नजफगढ़ विधायक, एनडीआरएफ तथा दिल्ली पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इसके साथ करीब 20 पंपों से कालोनी का पानी निकालने की कोशिश की जा रही है।

कालोनीवासियों के लिए लगाये गए है राहत शिविर :
प्रशासन ने कालोनीवासियों के लिए राहत शिविर लगाए है जिसमें रहने, खाने का उचित प्रबंध किया गया है। प्रशासन बाबा हरिदास मंदिर, झाड़ौदा के प्राइमरी स्कूल में राहत शिविर लगाए हैं।

लोगों ने राहत शिविरों में मिल रही सुविधाओं को सराहा :
हालांकि एक दिन पहले कुछ लोगों ने राहत शिविरों में खानापीना व ठहरने के उचित इंतजाम नही होने का आरोप लगाया था लेकिन शुक्रवार को शिविरों में रह रहे लोगों ने निसंकोच राहत शिविरों में मिलने वाली सुविधाओं को सराहा। उन्होने बताया कि कल के बाद से राहत शिविरों में मिलने वाला खाने व ठहरने के इंतजाम को देखने के लिए एसडीएम व डीएम स्वयं दौरा कर रहे हैं।

घरों की सुरक्षा को लेकर लोगों ने जताई चिंता :
बाढ़ में डूबें घरों को लेकर लोग काफी चिंतत दिखाई दिए। लोगों ने बताया कि हम शिविरों में है और हमारा सारा सामान घरों में है। लेकिन प्रशासन की तरफ से घरों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नही किया गया है। जिसकारण हमारी चिंता बढ़ गई है।

लोगों की मांगः
बाढ़ पीड़ित लोगों की मांग है कि प्रशासन उन्हे उनके घरों तक जाने की व्यवस्था करें ताकि हम अपना कीमती व जरूरी सामान अपने साथ ला सकें। महिलाओं ने बताया कि वो सिर्फ एक कपड़ें में बच्चों के साथ घर से आ गई हैं। अब उनके पास पहनने के लिए दूसरे कपड़े भी नही है। उन्होने कहा कि सरकार उन्हे घरों तक ले जाने का प्रबंध करे ताकि वह अपना सामान अपने साथ ला सके।

पानी में गोते लगाकर घरों से अपना सामान निकाल रहे लोगः
प्रशासन की पूरी मदद के बावजूद हालात यह है कि लोगों को अपनी जान से ज्यादा अपने घरों व सामान की चिंता है। जिसके लिए वह जान की परवाह किए बिना गंदे पानी में गोते लगाकर अपना सामान निकाल रहे हैं। ऐसे में कोई भी अनहोनी हो सकती है।

विधायक नीलम कृष्ण पहलवान हर संभव मदद का दिया आश्वासनः
नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने बाढ़ पीड़ित लोगों को और किसानों को हर संभव मदद पंहुचाने का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि इस आपदा की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है और लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox