जंग के बीच यूक्रेन पहुंचीं एंजेलिना जोली, लवीव में युद्ध पीड़ित बच्चों से की मुलाकात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जंग के बीच यूक्रेन पहुंचीं एंजेलिना जोली, लवीव में युद्ध पीड़ित बच्चों से की मुलाकात

-सायरन बजते ही शेल्टर के लिए भागीं, लोगों से मुलाकात कर बढ़ाया हौंसला
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूक्रेन/शिव कुमार यादव/- रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है। जंग में रूसी मिसाइलों और रॉकेटों के हमले से यूक्रेन के शहर तबाह हो रहे हैं। हर कोई यूक्रेन से बाहर भाग रहा है, लेकिन फिल्मों के सुनहरे पर्दे पर बहादुर महिला की छवि रखने वाली हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली ने असल जिंदगी में भी बहादुरी का नमूना दिखाया है। जोली यूनाइडेट नेशन की गुडविल अंबेसडर के तौर पर यूक्रेन के लवीव शहर पहुंचीं हैं, जो आजकल रूस के लगातार हमलों की चपेट में है। इस अवसर पर एंजेलिना जोली ने उन बच्चों से मुलाकात की, जिनके माता-पिता या तो बिछड़ गए हैं या युद्ध में मारे गए हैं। हालांकि उनके यूक्रेन पहुंचने का कारण नहीं पता चला है, लेकिन सामने आए कई वीडियो में युद्धपीड़ितों से मिलकर उनका साहस बढ़ाती दिखाई दी हैं।
               उनकी लवीव में मौजूदगी के दौरान भी रूसी सेना ने शहर पर हमला किया, जिससे बचने के लिए एंजेलिना जोली को भी बम शेल्टर का सहारा लेना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो यूक्रेनी न्यूज साइट्स पर सामने आया है, जिसमें लवीव शहर पर बमबारी का सायरन बजने के बाद एंजेलिना भी बम शेल्टर में शरण लेने के लिए भागती नजर आई हैं।

यूक्रेन के सपोर्ट में हैं एंजेलिना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंजोलिना न्छभ्ब्त् यानी यूनाइटेड नेशन हाई कमीशन फॉर रिफ्यूजीस की स्पेशल एन्वॉय के रूप में सालों तक काम किया है। यहां भी वे स्पेशन एन्वॉय के तौर पर ही पहुंची हैं। वे लवीव शहर के बोर्डिंग स्कूल भी गईं, जहां उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की और सेल्फी भी ली। साथ ही उन्होंने युद्ध में बेघर हुए लोगों और कर्मटोर्स्क स्टेशन पर हमले में घायलों से भी मुलाकात की। साथ ही वह उन स्वयंसेवकों से भी मिलीं, जो यूक्रेन से निकाले गए लोगों को चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही वह शुरुआत से ही यूक्रेन के सपोर्ट में खड़ी रही हैं।
               एंजेलिना ने यूक्रेन के सपोर्ट में पोस्ट शेयर कर लिखा था कि आप सभी की तरह मैं भी यूक्रेन के लोगों के लिए दुआ कर रही हूं। इस वक्त मेरा फोकस मेरे न्छभ्ब्त् कलीग्स के साथ उन लोगों के अध‍किरों की रक्षा करना है जो अपने घर से बेदखल हो गए हैं और आसपास के क्षेत्र में शरणार्थी बन गए हैं। हमने पहले ही हताहत और घर छोड़कर जा रहे लोगों की रिपोर्ट्स देखी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox