देहरादून/उमा सक्सेना/- देहरादून में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर सरकार पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट इलाके में एक रेस्टोरेंट का दौरा कर एलपीजी सप्लाई की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों से सीधे बातचीत कर मौजूदा हालात की जानकारी ली और आश्वस्त किया कि सरकार गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
संचालकों से बातचीत, जमीनी हकीकत जानी
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट संचालक से गैस की उपलब्धता और खपत को लेकर विस्तार से चर्चा की। संचालक ने बताया कि सप्लाई में हल्की कमी जरूर आई है, लेकिन फिलहाल गैस की उपलब्धता बनी हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गैस की खपत को नियंत्रित करने के लिए तंदूर जैसे वैकल्पिक तरीकों का अधिक उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे व्यावहारिक और प्रभावी कदम बताया।
वैकल्पिक संसाधनों पर जोर, प्रशासन को निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस के संभावित संकट को देखते हुए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों जैसे इंडक्शन और अन्य साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर तैयारी कर रही है ताकि किसी भी स्थिति में आम जनता और व्यापारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
एकजुटता से चुनौती का सामना करने की अपील
मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि भविष्य में गैस की कमी की स्थिति उत्पन्न होती है, तो सभी को मिलकर इसका सामना करना होगा। उन्होंने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह देशवासियों ने उस कठिन समय में एकजुटता दिखाई थी, उसी प्रकार इस चुनौती में भी धैर्य और सहयोग जरूरी है।
केंद्र सरकार के प्रयासों पर भरोसा
मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है ताकि गैस आपूर्ति प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आने वाले समय में भी आपूर्ति को बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।


More Stories
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ
गंगा में डूब रहे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया, समय रहते किया सफल रेस्क्यू
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन की पहल, पहले चरण में 60 किलो शहद निकाला गया
₹787 करोड़ के ग्रामीण बजट पर जताया आभार
द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता: कोर्ट से फरार घोषित अपराधी गिरफ्तार
द्वारका में बाइक लूट गैंग का भंडाफोड़, 7 किशोर दबोचे