गुरमीत राम रहीम 14वीं बार पैरोल पर बाहर, 8 साल बाद सिरसा डेरा में मनाएंगे जन्मदिन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरमीत राम रहीम 14वीं बार पैरोल पर बाहर, 8 साल बाद सिरसा डेरा में मनाएंगे जन्मदिन

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गए हैं। मंगलवार सुबह उन्हें 40 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया। यह राम रहीम की 14वीं पैरोल है। बताया जा रहा है कि वह इस बार 15 अगस्त को सिरसा डेरा में अपना 58वां जन्मदिन मनाएंगे। सुबह करीब 7 बजे उनकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत, डेरा चेयरमैन दान सिंह और पूर्व चेयरमैन आर.के. सुनारिया जेल पहुंचे थे और 9 बजे राम रहीम को लेकर सिरसा डेरा रवाना हुए।

8 साल बाद फिर सिरसा डेरा में जन्मदिन
गुरमीत राम रहीम को इससे पहले अप्रैल 2024 में 21 दिन की फरलो पर सिरसा डेरा आने की अनुमति मिली थी। यह पहला मौका था जब वह सजा मिलने के बाद सिरसा डेरा पहुंचे थे। इससे पहले जब भी उन्हें पैरोल मिली, तो वह उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित डेरे में ही ठहर थे। अब वह 8 साल बाद फिर से अपने जन्मदिन के मौके पर सिरसा डेरा में मौजूद रहेंगे, जिससे डेरा अनुयायियों में उत्साह देखा जा रहा है।

गंभीर मामलों में दोषी है राम रहीम
गौरतलब है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं। वह रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। फिलहाल उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली है और 14 सितंबर को उन्हें दोबारा जेल लौटना होगा। पैरोल पर बाहर आने के बाद अभी तक उन्होंने किसी भी मीडिया संस्था से बात नहीं की है।

2017 की हिंसा में गई थी 40 लोगों की जान
25 अगस्त 2017 को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया था। इसके बाद हरियाणा और पंजाब में हिंसा भड़क गई थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उस हिंसा में करीब 40 लोगों की जान गई और सैकड़ों घायल हुए थे। उसी समय से राम रहीम जेल में हैं और समय-समय पर पैरोल या फरलो पर बाहर आते रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox