गाड़ी की छत पर बैठ कर शराब की बोतल लहराते हुए युवा, पुलिस को दिखाया ठेंगा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गाड़ी की छत पर बैठ कर शराब की बोतल लहराते हुए युवा, पुलिस को दिखाया ठेंगा

मानसी शर्मा / – हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक युवक गाड़ी की छत पर बैठ कर दारू की बोतल लहरा रहा है।वीडियो गुरुग्राम पुलिस की संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी गई है।हालाकि वीडियो कब की है और कहा की है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन वीडियो गुरुग्राम की बताई जा रही है और गाड़ी का नंबर भी गुरुग्राम का ही है।

साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर स्टंटबाजों ने गुरुग्राम पुलिस को ठेंगा दिखा दिया है। एक बार फिर साइबर सिटी गुरुग्राम में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक गाड़ी की छत पर बैठ कर दारू की बोतल लहरा रहा है और गाड़ी लगातार चल रही है। मामला गुरुग्राम पुलिस की संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी गई है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी प्राप्त हुई है। जिसमें एक सफेद रंग की एक्सेंट गाड़ी है। जिसका गुरुग्राम नंबर है। जिसके ऊपर बैठ कर एक युवक दारू की बोतल लहरा रहा है। युवक ने अपने मुंह पर मास्क लगा रखा है। वीडियो चलती गाड़ी पर बनाई जा रही है। एसीपी क्राइम के मुताबिक इस पूरी वीडियो में आरोपी की पहचान करी जा रही है और संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। हालांकि वीडियो कब की है। इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

युवक आज कल किसी भी हद तक गुजर रहे है युवक

आपको बता दें कि रील बनाने के लिए आज कल युवक किसी भी हद तक गुजर रहे है जिसके चलते वह अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालते है। ऐसे में गुरुग्राम पुलिस भी लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। गुरुग्राम पुलिस ने कई बार लोगों से अपील भी की है कि वे ऐसी हरकत न करें, लेकिन रील बनाने का चस्का आज कल के युवाओं को जुर्म की दुनिया में धकेले जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox