-मामले ने पकड़ा तूल, विरोधी पंचायती राज अधिनियम के उल्लंघन को लेकर कर रहे कार्यवाही की मांग
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-विदेश/शिव कुमार यादव/- देश में अजीबों गरीब किस्से सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक लोमहर्षक मामला सामने आया है जिस पर सबकी नजरे बनी हुई है। बता दें कि हरदोई जिले के एक गांव की महिला सरपंच अचानक गायब हो गई। परिजनों ने भी ग्रामीणों को सरपंच के गायब होने की घटना की कोई जानकारी नही दी। काफी हो हल्ला मचा लेकिन प्रधान जी का कोई पता नही चला। अब अचानक एक खबर ने सभी को चौंका दिया। दरअसल हुआ यूं कि गांव की प्रधान जी डॉक्टर बनने यूक्रेन पंहुच गई। जब रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ तो प्रधान जी ने सरकार से जान बचाने की अपील की जिससे उनका भांडा फूट गया। अब ग्रामीण प्रधान जी के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम के उल्लंघन को लेकर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
अब मामला सामने आने के बाद हरदोई विकास खण्ड सांडी के ग्राम तेरा पुरसौली की प्रधान वैशाली यादव के विरुद्ध कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। वैशाली तेरा पुरसौली की ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई थी। उसके बाद बिना जानकारी दिये डॉक्टर बनने यूक्रेन चली गयी। रूस ने जैसे ही हमला किया पोल खुल गयी। अब बिना सूचना के ग्राम प्रधान द्वारा लंबे समय के लिए विदेश जाने से यहां सरकारी कार्य प्रभावित हुए, जिस कारण पंचायती राज अधिनियम का उलंघन हुआ। जबकि ग्राम प्रधान की अनुपस्थिति में सरकारी धन का फर्जी तरीके से आहरण किया गया है।
इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। प्रशासन और परिजन वैशाली के संपर्क में हैं। फिलहाल प्रधान जी यूक्रेन से निकल कर यूरेनिया में एयरपोर्ट पर हैं। प्रधान जी को भारत लाने के प्रयास हो रहे हैं।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ