कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों में मॉक ड्रिल जारी,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों में मॉक ड्रिल जारी,

-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया अस्पतालों का दौरा

नई दिल्ली/- बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार की मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सभी अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।
            केंद्र सरकार के अलावा देश के सभी राज्यों में भी अब सरकारें सचेत हो गई है और अपने यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा ले रही हैं।

मॉक ड्रिल की समीक्षा के लिए पहुंचे मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोविड के लिए आयोजित मॉक ड्रिल की समीक्षा के लिए लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल का दौरा किया।

सरकारी शिक्षकों को दिल्ली हवाईअड्डे पर तैनाती का आदेश वापस
दिल्ली जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक दिल्ली हवाईअड्डे पर कोविड ड्यूटी पर तैनात करने के अपने आदेश को वापस लिया। प्राधिकरण का कहना है कि जरूरत पड़ने पर हवाई अड्डे पर नागरिक सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

देश में कोरोना के 157 नए मामले
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 157 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं सक्रिय मामले घटकर 3,421 हो गए हैं।

हैदराबाद स्थित गांधी अस्पताल में मॉक ड्रिल
कोरोना की तैयारियों की जांच करने के लिए तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित गांधी अस्पताल में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है।

जम्मू  के गांधी नगर डब्भ् अस्पताल में  मॉक ड्रिल आयोजित की गई
कोविड प्रबंधन की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए  जम्मू  के गांधी नगर अस्पताल में  मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोविड मॉक ड्रिल की समीक्षा के लिए सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया। आज देश भर के सभी कोविड अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।

आने वाले दिनों में कोरोना केस अगर बढ़े तो हमे तैयार रहना चाहिए- स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि आज देशभर के कई अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ है, मैंने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया और देखा कि जैसी व्यवस्था यहां है वैसी ही व्यवस्था और भी बाकी के अस्पतालों की है या नहीं। आने वाले दिनों में कोरोना केस अगर बढ़े तो उसके लिए हम पूरी तरह से तैयार होने चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox