नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि दिल्ली में कोरोना टीकाकरण की सभी तैयारियां कर ली गई हैं और दिल्ली टीकाकरण के लिए पूरी तरह तैयार है। शुरुआत में 81 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा जिसे बढ़ाकर 175 कर दिया जाएगा और धीरे-धीरे इनकी संख्या 1000 तक बढ़ाई जाएगी।
केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार से हमें अब तक 2,74,000 वैक्सीन की डोज मिली हैं, ये लगभग 1,20,000 स्वास्थ्य कर्मियों के लिए काफी हैं। दिल्ली में 2,40,000 स्वास्थ्य कर्मियों ने रजिस्टर किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि टीकाकरण कार्यक्रम सप्ताह में चार दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलाया जाएगा। टीके रविवार और सप्ताह के दो अन्य दिन नहीं लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि, 16 जनवरी से कोरोना वायरस का टीका लगाए जाने की मुहिम की शुरुआत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और शहर में हर निर्धारित दिन पर 8,000 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज