काजोल की मां को जड़ा था डायरेक्टर ने जोरदार थप्पड़, जानें 62 साल पुराना है ये किस्सा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

काजोल की मां को जड़ा था डायरेक्टर ने जोरदार थप्पड़, जानें 62 साल पुराना है ये किस्सा

मानसी शर्मा / – बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा किसी पहचान की मोहताज नहीं। उन्होंने अपने समय से लेकर अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में शानदार काम किया है ।’हाथी मेरे साथी’, ‘मेरे जीवन साथी’, ‘जीने की राह’, ‘दो चोर’, फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस तनुजा, 60 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने अदाकारी से लोगों को खूब एंटरटेन किया। एक दौर हुआ करता था, जब एक्ट्रेस डायरेक्टर्स की भी पहली पसंद बन गई थीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 62 साल पहले एक डायरेक्टर ने सेट पर ही काजोल की मम्मी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। ये थप्पड़ तनुजा को इतना तेज पड़ा कि वह वहीं पर जोर-जोर से रोने लगी थी।

 बाली उम्र में एक्ट्रेस बनने का सपना तनुजा ने बॉलीवुड में कदम रखा। 16 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली फिल्म की थी, जिसका नाम था ‘छबीली’। इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्म ‘हमारी याद आएंगी’ में काम किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमाल तो नहीं दिखा सका, लेकिन इस फिल्म के शूटिंग के दौरान तनुजा ने डायरेक्टर से जोरदार थप्पड़ जरूर खा लिया था, क्या था वो किस्सा, बताते हैं आपको।

 तनुजा ने 62 साल पुराना किस्सा एक इंटरव्यू के दौरान शॉकिंग खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘हमारी याद आएंगी’ के सेट पर उन्हें उनके डायरेक्टर किदर शर्मा ने जोरदार थप्पड़ मारा था। इसके पीछे का कारण भी उन्होंने बताया कि आखिर क्यों डायरेक्टर ने ऐसा किया। एक्ट्रेस ने बताया, ‘हमारी याद आएगी’ का एक सीन था, जिसमें तनुजा को रोना था, लेकिन वो बार-बार हंसे जा रही थीं। बातचीत में तनुजा ने बताया कि उन्हें जब डायरेक्टर ने रोने के सीन के लिए कहा, तो उन्होंने डायरेक्टर किदर शर्मा से कहा कि वो अभी रोने के मूड में नहीं हैं। उनके नखरे से किदर शर्मा एकदम परेशान हो गए थे और इसी कारण उन्होंने उन्हें तमाचा जड़ दिया था। इसके बाद वो रोती हुई सेट से चली गईं और अपनी मां शोभना से सेट पर हुई इन सारी बातों को बयां कर डाला। तनुजा ने आगे बताया कि उनकी मां ने पूरा वाक्या सुना तो उन्होंने एक और चांटा खीचकर एक्ट्रेस को जड़ दिया, फिर वो वापस सेट पर आईं और डायरेक्टर से बोलीं कि अब वो रो रही हैं तो वो शूट को रिज्यूम कर सकते हैं।

साल 1961 में ये फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म ‘हमारी याद आएगी’ बॉक्स ऑफिस पर तो सफल नहीं हुई थी, लेकिन इस फिल्म से एक्ट्रेस जरूर लाइमलाइट में आ गई थीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox