मानसी शर्मा /- भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दसवां दिन है। आज यह यात्रा असम के गुवाहाटी में पहुंची है। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बीच झड़प देखी गई। इसी पर राहुल गांधी ने कहा कि असम की जनता को रोज दबाया जा रहा है। आज मेरा छात्रों के साथ संवाद था, लेकिन यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट को फोन करवाकर, मेरा प्रोग्राम कैंसिल करवा दिया गया। लेकिन यूनिवर्सिटी के सभी छात्र बाहर आए और हमसे बात की।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता BJP-RSS से नहीं डरते। हम BJP-RSS को असम में हराएंगे और जनता की लड़ाई लड़कर यहां कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं यहां खड़े पुलिस अफसरों से कहना चाहता हूं कि- हम जानते हैं, आपको जो ऑडर मिला है, आपने वो काम किया। लेकिन आप एक बात याद रखिए, असम में न्याय होना चाहिए। क्योंकि असम के मुख्यमंत्री यहां 24 घंटे चोरी कर रहे हैं। वह सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज