एमसीडी के स्कूल हुए बदहाल, एक कमरे में चल रही तीन कक्षाऐं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एमसीडी के स्कूल हुए बदहाल, एक कमरे में चल रही तीन कक्षाऐं

-एमसीडी के अच्छी शिक्षा के दांवों की खुल रही पोल, आप का दावा एमसीडी के स्कूलों की पक्की छत तक नही

नई दिल्ली/- आप विधायकों ने शनिवार को भाजपा शासित एमसीडी के स्कूलों का दौरा किया। ग्रेटर कैलाश स्थित स्कूल का दौरा कर आप विधायक ने कहा कि यह है भाजपा के एमसीडी स्कूलों की सच्चाई जिसमें पक्की छत तक नही है और एक कमरे में तीन-तीन कक्षाऐं लगती है। भाजपा को अपनी इस शर्मनाक हरकत पर माफी मांगनी चाहिए। जो आये दिन दिल्ली सरकार के स्कूलों पर तो उंगली उठाती है लेकिन अपनी एमसीडी में क्या कर रही है इसको लेकर सतर्क नही है। इस दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने 17 साल एमसीडी की सत्ता में रहते हुए गरीब बच्चो को ऐसे स्कूल व शिक्षा व्यवस्था दी है। दिल्ली व देश के भविष्य के साथ इस तरह भाजपा खिलवाड़ कर रही है और दूसरी तरफ एमसीडी स्कूलों में अच्छी शिक्षा के दावे कर रही है जिनकी आज पोल खुल गई है।  
              आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश स्थित स्कूल का दौरा किया और कहा कि एमसीडी के स्कूल के अंदर कक्षाओं में पक्की छत नहीं है। एक कक्षा के अंदर दो से लेकर तीन कक्षाओं को एक साथ पढ़ाया जाता है।
              एमसीडी के स्कूलों में शिक्षकों की इतनी कमी है कि नर्सरी से लेकर पांचवीं तक कुल 7 कक्षाएं चलती हैं। विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि पोल खुल जाने के डर से भाजपा शासित एमसीडी ने स्कूल देखने से रोक दिया।
              राजेंद्र नगर विधानसभा में इंद्रपुरी स्थित एमसीडी स्कूल देखने गया तो वहां ताला लगा हुआ था। उधर, एमसीडी ने आप विधायकों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि एमसीडी स्कूली में सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं।

टाट-पट्टी पर पढ़ते हैं बच्चे : दुर्गेश पाठक
दुर्गेश पाठक ने कहा कि निगम के स्कूलों में बच्चे टाट-पट्टी पर पढ़ते हैं। विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि भाजपा ने एमसीडी के स्कूलों में पांचवी तक पढ़ने वाले बच्चों की नींव को खोखला कर दिया है। एक तरह से उन्होंने इस देश की नींव को खोखला करने का काम किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox